आज शनिदेव के मंदिर में करें यह काम पूरी हो जाएगी हर मनोकामना
आज शनिदेव के मंदिर में करें यह काम पूरी हो जाएगी हर मनोकामना
Share:

हिंदू धर्म में सभी दिनों का अपना अलग महत्व होता है। जी हाँ और हर दिन किसी ना किसी देवी-देवताओं को समर्पित माना जाता है। जैसे रविवार का दिन सूर्यदेव, सोमवार का दिन शिवजी, मंगलवार का दिन हनुमान जी, बुधवार का दिन गणेश भगवान, गुरुवार का दिन भगवान विष्णु, शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी का होता है उसी तरह शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। आज शनिवार है और शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। कहते हैं शनिदेव अच्छों के साथ अच्छा करते हैं और बुरों के साथ काफी ज्यादा बुरा करते हैं। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं वह उपाय जो आप शनिवार के दिन कर सकते हैं। इससे आपको लाभ होगा।

- ऐसा माना जाता है कि शनिदेव को लोबान अति प्रिय है और इससे शनिदेव काफी प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। जी हाँ और ऐसे में शनिवार के दिन यानी आज रात के समय लोबान जलाएं। लोबान में लोहा होता है इसे जलाने से एक खास गंध निकलती है, इस गंध से घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है।

- शनिवार के दिन शनिदेव के मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक जरूर जलाएं। ध्यान रहे इस दीपक के अंदर तिल जरूर डालें। 

- ऐसा माना जाता है कि शनिवार के दिन काले कुत्ते को सरसों के तेल से चुपड़ी रोटी खिलाने से कुंडली में राहु-केतु से संबंधित दोष दूर हो जाते हैं। 

- कहा जाता है शनिवार के दिन पीपल के पेड़ को दोनों हाथों से छुएं और इसके बाद पीपल के पेड़ की सात बार परिक्रमा करें साथ ही ऊं शं शनैश्चराय नम: मंत्र का जाप करें।

- मान्यता है कि शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे चौमुखी दीपक जलाना काफी शुभ माना जाता है। इससे घर में धन, यश और वैभव की कमी नहीं होती है।

शनिदेव हो मेहरबान तो मिलने लगते हैं ये संकेत, समझ जाए तो करें ये काम

2025 तक इस राशि पर भारी पड़ेंगे शनि, मंगल-शनिवार को भूल से भी न करें ये काम

शनिदेव को करना है खुश तो करें लाल चंदन का यह छोटा सा उपाय

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -