आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा ने पहले ही कर दी थी अपने अगले जन्म की भविष्यवाणी
आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा ने पहले ही कर दी थी अपने अगले जन्म की भविष्यवाणी
Share:

24 अप्रैल 2011 को शिरडी साईं के अवतार कहे जाने वाले पुट्टार्थी साईं बाबा का देहावसान हुआ था। इन्हें सत्य साईं के नाम से भी जाना जाता है। शिरडी साईं की भांति इन्होंने भी अपने जीवनकाल में अनेकों चमत्कार दिखाए, जिनसे भक्तों में इनके प्रति अपार श्रद्धा बढ़ती गई तथा आमजनों से लेकर बड़े-बड़े सितारें भी इनके चरणों में झुकने लगे। इन्हीं में एक नाम सचिन तेंदुलकर का भी है। इनके लाखों श्रद्धालुओं की भांति सचिन भी इनके देहावसान पर फूट-फूटकर रोए थे।

वही उन्होंने मरने से पहले अपने अगले अवतार के बारे में पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी। सत्य साईं अक्सर अपने श्रद्धालुओं को चमत्कार दिखाते रहते थे। कभी उनके हाथ से भभूत निकलने लगती थी तो कभी वह हवा में हाथ घुमाकर सोने का हार बना देते थे। कभी रेत में हाथ घुमाकर कान्हा की मूरत बना देते थे तो कभी मुंह से सोने का गोला निकाल देते थे। एक बार सत्य साईं ने गुरु पूर्णिमा के मौके पर भविष्यवाणी की थी कि वह दोबारा जन्म लेंगे। उन्होंने अपना जन्म स्थान तथा अगले अवतार का नाम भी बता दिया था। उन्होंने कहा कि वह कर्नाटक के मांड्या जिले के गुणापर्थी गांव में जन्म लेंगे तथा तब उनके अवतार का नाम प्रेमा साईं होगा।

फिजिक्स के जानकारों से लेकर कईं बड़े जादूगरों ने सत्य साईं को चुनौती दी कि वह सारे चमत्कार उनके सामने करके दिखाएं। इन चुनौती देनेवालों में बेंगलुरु विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर एवं फिजिक्स के जाने-माने प्रफेसर एच. नरसिम्हा भी सम्मिलित थे। मगर सत्य साईं ने कभी किसी भी चुनौती को स्वीकार नहीं किया। उनका कहना था कि अध्यात्म एवं विज्ञान दो अलग चीजें हैं तथा अध्यात्म से प्राप्त हुई शक्तियों को वह विज्ञान के सामने दिखाना न तो सही समझते हैं तथा न ही अवश्य समझते हैं। साईं की भविष्यवाणी के आधार पर ही मांड्या जिले में उनके अगले अवतार प्रेमा सांई के नाम पर मंदिर भी बना दिया गया है तथा वहां उनकी पूजा भी होती है। साईं के श्रद्धालुओं को अब उनके अगले अवतार का इंतजार है। सत्य साईं की भविष्यवाणी के मुताबिक, प्रेमा साईं का जन्म वर्ष 2024 में होगा।

युथ कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास पर लटकी गिरफ़्तारी की तलवार, पार्टी की ही महिला नेता ने लगाए हैं गंभीर आरोप

'खून-खराबा नहीं चाहते थे, वरना..', अमृतपाल सिंह की गिरफ़्तारी पर CM भगवंत मान का बड़ा बयान

हाई कोर्ट ने 5 साल पहले दिया था आदेश, केजरीवाल सरकार ने अब तक नहीं माना, अब मिलेगी सजा !

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -