आज मुख़्यमंत्री पद की शपथ लेंगे सर्वानंद सोनोवाल, PM मोदी रहेंगे मौजूद
आज मुख़्यमंत्री पद की शपथ लेंगे सर्वानंद सोनोवाल, PM मोदी रहेंगे मौजूद
Share:

गुवाहाटी : असम में आज नई सरकार का गठन होना है। इस हेतु भाजपा द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। तो दूसरी ओर असम में असम गणपरिषद और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने विधायक दल के नेता सर्वानंद सोनोवल और उनके मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर ली हैं। दरअसल आज नई सरकार का गठन होना है। इसके लिए शपथ ग्रहण समारोह शाम 4 बजे गुवाहाटी में होगा।

इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव, हेमंता विश्वकर्मा आदि मौजूद रहेंगे। यही नहीं सर्वानंद सोनोवाल अपने मंत्रिमंडल के 12 मंत्रियों को भी शपथ ग्रहण करने का अवसर देंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां पर एक रैली को संबोधित करेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार असम में नई सरकार के गठन के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह, वित्तमंत्री अरूण जेटली आदि प्रमुखतौर पर उपस्थित रहेंगे। इस दौरान विपक्ष और केंद्रीय मंत्रियों को निमंत्रित किया गया है। उल्लेखनीय है कि यहां पर 15 वर्षों तक कांग्रेस ने शासन किया है। अब यहां पर भाजपा नेतृत्व वाली सरकार बनने जा रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -