एक्टर आयुष शर्मा के पिता ने जीता चुनाव, पोस्ट शेयर कर बोले- 'विरासत जिंदा...'
एक्टर आयुष शर्मा के पिता ने जीता चुनाव, पोस्ट शेयर कर बोले- 'विरासत जिंदा...'
Share:

मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के बेटे एवं भाजपा उम्मीदवार अनिल शर्मा ने बड़ी जीत दर्ज की है। अनिल शर्मा की जीत केवल उनकी नहीं है, बल्कि ये विरासत एवं जनता की जीत भी है। चुनावों के त्योहार पर भाजपा उम्मीदवार की इस जीत ने उनके प्रशंसकों का उत्साह बढ़ा दिया है। खुशी के अवसर पर हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। अनिल शर्मा के बेटे और बॉलीवुड अभिनेता आयुष शर्मा ने भी अपने पिता को बधाई संदेश दिया है। 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणाम आ चुका है। विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार अनिल शर्मा ने कांग्रेस के चंपा ठाकुर को लगभग 10,006 मतों से पराजित कर दिया है। ऐसे में आयुष शर्मा ने अपने पिता को उनके गृहनगर मंडी, हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव जीतने पर शुभकामनाएं दी है। जैसा ही आज विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित किए गए हैं। आयुष शर्मा ने अपने पिता अनिल शर्मा के लिए एक बधाई संदेश शेयर किया। 

आयुष शर्मा लिखते हैं, विरासत जिंदा रहती है। बधाई पापा और मंडी के सभी मतदाताओं को हमारे परिवार पर भरोसा बनाए रखने के लिए धन्यवाद। राजनीतिक विरासत वाले एक सम्मानित परिवार से आने वाले आयुष शर्मा पूर्व दूरसंचार मंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय पंडित सुखराम शर्मा के पोते हैं। इस वर्ष मई में सुखराम शर्मा का देहांत हो गया था। आयुष शर्मा के दादा देश के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक रहे हैं। उन्हें भारत में दूरसंचार क्रांति लाने के लिये भी जाना जाता है। वहीं अब भाजपा उम्मीदवार अनिल शर्मा ने हिमाचल विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करा कर राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाया है। आयुष के पिता पर जनता ने विश्वास व्यक्त किया तथा उन्हें वर्तमान में मंडी निर्वाचन क्षेत्र से बहुमत के साथ विधायक बनाया। उम्मीद है कि अनिल शर्मा जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। वहीं बात यदि आयुष शर्मा के वर्कफ्रंट की करें, तो वो AS04 जैसी फिल्मों में दिखाई देने वाले हैं। 

'AAP और ओवैसी ने हमारे वोट काटे..', गुजरात में मिली हार के बाद कांग्रेस का आरोप

आज़म खान का किला ध्वस्त, रामपुर को 70 सालों में पहली बार मिला 'हिन्दू विधायक'

डिंपल यादव की जीत पर एक हुए चाचा-भतीजे, शिवपाल ने सपा में विलय की अपनी पार्टी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -