मुंबई से अचानक MP के इस गांव आ पहुंचीं सचिन तेंदुलकर की पत्नी और बेटी, पुलिस-प्रशासन तक को नहीं थी खबर
मुंबई से अचानक MP के इस गांव आ पहुंचीं सचिन तेंदुलकर की पत्नी और बेटी, पुलिस-प्रशासन तक को नहीं थी खबर
Share:

सीहोर: मशहूर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की धर्मपत्नी अंजलि तेंदुलकर अपनी बेटी सारा तेंदुलकर के साथ अचानक मध्य प्रदेश के सीहोर जिले पहुंचीं। जामुन झील एवं सेवनिया कुटीर के आदिवासी गांव के लोगों ने अपने अंदाज में ढोल नगाड़े बजाकर मुंबई से आए मेहमानों का स्वागत किया। 

अंजलि तेंदुलकर एवं सारा तेंदुलकर मुंबई से अपनी टीम के साथ सीहोर जिले में संचालित सेवा कुटीर आई थीं। उनका यह दौरा बहुत गोपनीय था। पुलिस-प्रशासन तक को इसकी खबर नहीं थी। अंजलि एवं सारा का आदिवासी गांव के लोगों ने अपने अनूठे अंदाज में दोनों का भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों के बीच आदिवासियों ने तीर कमान सारा के हाथों में दिए। 

तत्पश्चात, कुटीर में पढ़ने वाले बच्चों से सारा एवं अंजलि ने चर्चा की तथा व्यवस्थाओं को देखा। दरअसल, सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन ने सीहोर जिले में नयापुरा, खापा, बेलपाटी, जामुनझील एवं सेवनिया कुटीरों को गोद लिया है। इसमें 3 वर्षों से लेकर 15 वर्षों तक के बच्चों की पढ़ाई, भोजन, समेत सभी इंतजाम किए जाते हैं। इससे पहले नवंबर 2021 में सचिन तेंदुलकर यहां पर पहुंचे थे। अब उनकी धर्मपत्नी एवं बेटी पहुंचीं।   

रैली के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने दीपक सक्सेना का हाथ पकड़कर रथ से उतारा नीचे, कांग्रेस बोली- 'इसी सम्मान के लिए BJP में गये थे?'

मस्जिद के इमाम ने कमरे में घुसकर किया महिला का बलात्कार, FIR के बाद हुआ फरार

पुजारी बनकर पुलिस ने किया सलमान के घर फायरिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार, मंदिर में सो रहे थे लॉरेंस के गुर्गे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -