पुतिन ने मोदी पर साधा निशाना, पूछा क्या मोदी भी करते है योगा
पुतिन ने मोदी पर साधा निशाना, पूछा क्या मोदी भी करते है योगा
Share:

सेंट पीटर्सबर्ग : 21 जून को दुनिया भर में इंटरनेशनल योगा डे की तैयारीयों के बीच रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन का भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर एक चौकाने वाला बयान सामने आया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब पुतिन को बताया गया कि मोदी ने योग के लिए अलग से एक मंत्रालय खोला है तो उन्होंने तपाक से पूछा, "क्या मोदी योग करते हैं? गौरतलब है कि पुतिन सेंट पीटर्सबर्ग में इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम के दूसरे दिन पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे।

योग के लिए आयुष मंत्रालय खोले जाने पर संदेह जताते हुए पुतिन ने मुस्कराते हुए पूछा कि इसे हर कोई क्यों करेगा। उन्होंने हैरानी जताई कि जो व्यक्ति दुनिया भर में योग को फैला रहा है, क्या वह इस योग को करता होगा? पुतिन ने कहा कि मोदी एक अच्छे व्यक्ति हैं और उनके अच्छे दोस्त भी हैं। इसी बीच, एक पत्रकार ने सवाल किया कि मोदी और पुतिन दोनों ही सख्त नेता माने जाते हैं तो इस पर रूसी राष्ट्रपति ने कहा, ''इस बात में जरा भी सच्चाई नहीं है। वह सख्त व्यक्ति नहीं है, बल्कि समझौता करना जानते हैं। जबकि मोदी कड़ा रुख अपनाते हैं।'' पुतिन ने कहा कि उनके लिए या तो सामने वाला सही होता है या फिर मैं गलत।

ज्ञात हो कि पिछले साल भारत सरकार ने आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी चिकित्सा को बढ़ावा देने के लिए आयुष मंत्रालय का गठन किया था। PM मोदी के प्रयासों से युनाइटेड नेशंस ने 21 जून को इंटरनेशनल योगा डे के रूप में मनाने की घोषणा की है। इस पर 117 देशों ने अपनी सहमति दी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -