हम पर हमेशा अमेरिका, नाटो को धमकिया देने का आरोप लगाया जाता है : रूस पीएम
हम पर हमेशा अमेरिका, नाटो को धमकिया देने का आरोप लगाया जाता है : रूस पीएम
Share:

रूस के प्रधानमत्री दमित्री मेदवेदेव ने म्यूनिख सुरक्षा सम्मलेन में कहा हम फिसलकर शीतयुद्ध के नये काल में पहुंच गये हैं.यूक्रेन संघर्ष और सीरिया के शासन का रूस द्वारा समर्थन करने को लेकर उत्पन्न तनाव के बीच मेदवेदेव ने कहा कि जो कुछ भी बचा है वह है रूस के खिलाफ नाटो की गैरदोस्ताना नीति जो की नाटो द्वारा सही प्रक्रिया नहीं है. 

उन्होंने कहा कि करीब करीब हर रोज हमपर नाटो या यूरोप या अमेरिका या अन्य देशों को धमकियां देने का आरोप लगाया जाता है. मेदवेदेव ने शीतयुद्ध के समापन के बाद पूर्व सोवियत संघ शासित पूर्वी यूरोप में नाटो के प्रसार और यूरोपीय संघ के बढ़ते प्रभाव की आलोचना की.

उन्होंने कहा कि यूरोपीय नेता सोचते थे कि यूरोप के एक ओर यानी यूरोपीय संघ के बाहरी हिस्सों में दुसरे देशो से मैत्रीपूर्ण सम्बन्ध बनाना सुरक्षा की गारंटी हो सकती है, लेकिन नतीजा क्या है मित्रों की मंडली नहीं बल्कि अलग थलग पड़ जाने वालों मंडली बन गयी. उन्होंने कहा कि विश्वास का निर्माण करना बेहद ही मुश्किल कार्य है, लेकिन हमें इसकी शुरुआत करनी होगी.  जिससे पडोशी देशों औए नाटो से दोस्ताना  सम्बन्ध बनाये जा सकते है.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -