'जैविक हथियारों' पर आई पुतिन-जेलेंस्की की लड़ाई, रूस में 'प्लेग' फैला सकता है यूक्रेन
'जैविक हथियारों' पर आई पुतिन-जेलेंस्की की लड़ाई, रूस में 'प्लेग' फैला सकता है यूक्रेन
Share:

कीव: यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध में एक नया खुलासा हुआ है। खबर है कि रूस ने एक डॉक्यूमेंट पब्लिश किया है जिसमें बताया गया है कि यूक्रेन ने अमेरिका द्वारा पोषित प्रयोगशालों की सहायता से, रूसी बॉर्डर पर जैविक हथियार जैसे एंंथ्रेक्स और प्लेग बनाने पर काम किया है। जानकारी के अनुसार, ये कोशिश जैविक हथियारों पर UN निषेध के अनुच्छेद 1 का उल्लंघन है। पोल खुलने के डर से पेंटागन (अमेरिका रक्षा मंत्रालय) की तरफ इन्हें ख़त्म करने के निर्देश भी दिए गए थे।

रूस से जुड़ी जानकारी देने वाली ASB न्यूज ने इस संबंध में कल रात कुछ दस्तावेज़ साझा किए थे। इसके अलावा ये डाक्यूमेंट्स रूस के रक्षा मंत्रालय द्वारा भी दिखाए गए। इसमें इस बात के प्रमाण हैं कि यूस द्वारा पोषित लैब, जो कि रूसी बॉर्डर के बिलकुल करीब हैं, उनमें यूक्रेन ने जैविक हथियार बनाने का काम किया। रिपोर्ट के मुताबिक, रूस ने बताया कि, 'हमें 24 फरवरी को प्लेग, एंथ्रेक्स, टुलारेमिया, हैजा और अन्य जानलेवा बीमारियों के विशेष रूप से खतरनाक बीमारियाँ विकसित करने वाली यूक्रेनी जैविक प्रयोगशालाओं के दस्तावेज़ मिले हैं।' रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, जब डोनबास में उन्होंने अपना स्पेशल ऑपरेशन शुरू किया तो पेंटागन को चिंता हो गई कि उनके इस गुप्त जैविक प्रयोगों के संबंध में रूस को पता चल जाएगा जो कि यूक्रेन में हो रहे हैं। अब रूसी विशेषज्ञ उन डाक्यूमेंट्स की जाँच कर रहे हैं।

रूस द्वारा प्रकाशित डॉक्यूमेंट में यूक्रेन स्वास्थ्य मंत्रालय का एक ऑर्डर भी शामिल है, जिस पर 24 फरवरी 2022 की तारीख अंकित है। इसमें जैविक रोगजनक एजेंटों के आपातकाल खात्में की बात लिखी हुई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक रूसी प्रतिनिधि ने जानकारी दी कि यूक्रेन ने अपने ‘डर्टी बम’ के निर्माण और प्लूटोनियम को अलग करने के काम के लिए चेरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र क्षेत्र का उपयोग किया।

ISSF World Cup में इंडियन वुमन निशानेबाजी टीम फाइनल में पहुंची

युद्ध के बीच छिड़ी दावों की जंग! रूस बोला- 'उड़ाए 90 एयरक्राफ्ट' तो यूक्रेन ने कहा- '11 हजार सैनिक किए ढेर'

बड़ी खबर! पहली बार पूरी दुनिया के सामने आया तालिबान का गृह मंत्री हक्कानी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -