रूस ने विद्रोहियों के ठिकाने पर हमला किया, 45 की हुई मौत
रूस ने विद्रोहियों के ठिकाने पर हमला किया, 45 की हुई मौत
Share:

दमिश्क : सीरिया में रूसी सेना द्वारा जमकर हवाई हमले किए जा रहे हैं। इस मसले पर रूस को अमेरिका के विरोध का सामना करना पड़ा लेकिन रूस की कार्रवाई अभी भी जारी है। यहां के निगरानी समूह द्वारा सीरिया के तटवर्ती क्षेत्र लतकिया के विद्रोहियों के कब्जे वोल क्षेत्रों को निशाना बनाया गया है। रूसी हवाई हमले में विद्रोही समूह के कमांडर समेत 45 लोग इस हमले का शिकार हुए हैं। इन 45 लोगों की ही मौत हो गई है। रूसी वायु सेना ने लतकिया के उत्तरी सुदूरवर्ती अल - अकरद क्षेत्र में हमला किया गया। समूह के अनुसार इस कार्रवाई में आम नागरिक भी सम्मिलित हो गए।

कार्यकर्ताओं से मिली सूचना के अनुसार लंदन के निगरानी समूह ने कहा कि हमला जिस भवन पर हुआ वह अब मलबे में बदल गया है। इस मलबे में बड़े पैमाने पर लोगों के होने की आशंका जताई गई है। संभावना जताई जा रही है कि हमले में मारे जाने वाले लोगों की संख्या बढ़ सकती है। मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं हुई है।

इस मामले में निगरानी समूह द्वारा कहा गया है कि मध्य प्रांत हामा में भी सीरियाई सैनिकों की विरोधियों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें 16 सीरियाई सैनिकों की मृत्यु हो गई। समाचार एजेंसी साना द्वारा कहा गया है कि सीरियाई सेना द्वारा उत्तरी प्रांत अलेप्पो में 20 विद्रोहियों को मार दिया गया। जिससे क्षेत्र में सेना मजबूत हुई। रूस द्वारा अपना अभियान जारी रखा जा रहा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -