इजरायल की सीमा में घुसा रूसी विमान
इजरायल की सीमा में घुसा रूसी विमान
Share:

जेरूसलम। रूस का एक लड़ाकू विमान अब इजरायल की सीमा में दाखिल हो गया। दरअसल इजरायल के शीर्ष नेतृत्व द्वारा इस मामले में कहा गया है कि रूसी विमान हमले के लिए इजरायल की सीमा में दाखिल नहीं हुआ था। यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। यह विमान जल्द ही सीरिया के लिए वापस चला गया। इस विमान पर इजरायल द्वारा किसी तरह का हमला नहीं किया गया। 

मिली जानकारी के अनुसार इजरायल के रक्षा मंत्री मोशे यालोन ने इस मामले में स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि एक बार फिर रूस का विमान हवाई सीमा में दाखिल हो गया था। दरअसल इसके पहले एक विमान तुर्की में दाखिल हो गया था। जिसे तुर्की की वायुसेना ने मार गिराया था। हालांकि इजरायल ने ऐसा नहीं किया। इजरायल के रक्षा मंत्री मोशे ने कहा कि इजरायल की हवाई सीमा में रूसी जेट 1.5 किलोमीटर तक दाखिल हो गया था।

मगर रूसी जेट सीरिया लौट गया। जिससे दोनों देशों के बीच कोई मुश्किल नहीं आई। उल्लेखनीय है कि रूस इन दिनों सीरिया में आईएसआईएस के खात्मे के लिए अपनी वायु सेना के माध्यम से अभियान चला रहा है। ऐसे में इसके विमान आसपास के क्षेत्रों में भी चले जाते हैं। 

इस बार यह विमान इजरायल सीमा में करीब 1.5 किलोमीटर तक दाखिल हो गया लेकिन यह जल्द ही वापस भी लौट गया। इसके बाद इजरायल द्वारा इस मामले की जानकारी दी गई। कुछ समय पहले ही रूस के एक लड़ाकू विमान को तुर्की की सीमा में घुस जाने पर उड़ा दिया गया था। 

जिसके बाद रूस और तुर्की के बीच विवाद हो गया था। इस विवाद का अभी तक हल नहीं निकल पाया है। तुर्की ने अपनी वायु सेना द्वारा रूसी विमान चालकों को दी गई चेतावनी का रिकाॅर्ड जारी किया तो रूस की ओर से कहा गया कि उसके पायलट्स को किसी तरह की चेतावनी नहीं दी गई थी और विमान पर हमला कर दिया गया। दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। हालांकि तुर्की ने यह भी जताया कि रूस उसका पड़ोसी है और दोनों के बीच अच्छे संबंध भी हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -