सार्वजनिक स्थान पर बनी है अलीगढ़ की जामा मस्जिद, तोड़कर हटाने की मांग
सार्वजनिक स्थान पर बनी है अलीगढ़ की जामा मस्जिद, तोड़कर हटाने की मांग
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में जामा मस्जिद के सार्वजनिक जगह पर बने होने का दावा किया गया है। यह दावा RTI से मिले एक जवाब के बाद किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि केशव दत्त शर्मा द्वारा सूचना के अधिकारी के तहत माँगे गए जवाब में नगर निगम ने माना है कि जामा मस्जिद सार्वजनिक स्थान पर निर्मित है। अब इस मस्जिद को तोड़ने के लिए DM को पत्र लिखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मस्जिद अलीगढ़ के ऊपरकोट इलाके में है। यह 300 वर्ष पुरानी बताई जा रही है।

भाजपा नेताओं ने भी अब इस मस्जिद के विरुद्ध आवाज उठानी शुरू कर दी है। उन्होंने मस्जिद को अवैध करार देते हुए तोड़ने की माँग की जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) ने इसे जनहित मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास बताया है। RTI एक्टिविस्ट केशव ने’ जन सूचना अधिकार अधिनियम’ के तहत जून 2021 में ये सवाल पूछे थे। इस RTI में यह भी पूछा गया था कि यह भूमि किसकी है और इसका टैक्स कितना भरा जाता है? इन सवालों के जवाब में अलीगढ़ नगर निगम ने जवाब दिया कि जामा मस्जिद जिस स्थान पर स्थित है, वहाँ का मालिकाना हक किसी के भी पास नहीं है और वो पब्लिक प्लेस पर बनी हुई है। 

नगर निगम द्वारा जवाब मिलने के बाद RTI एक्टिविस्ट ने 8 मई 2022 को अलीगढ़ के जिलाधिकारी के साथ आयुक्त, नगर निगम आयुक्त, और विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को पत्र लिखकर जामा मस्जिद को सार्वजनिक भूमि पर कब्ज़ा बताया। इसी के साथ उन्होंने पत्र में लिखा है कि अगर 15 दिनों के भीतर स्थानीय प्रशासन ने मस्जिद के कब्ज़े से सार्वजनिक भूमि न मुक्त करवाई तो वो कोर्ट जाएँगे। इस पूरे विवाद में भाजपा नेता और अलीगढ़ की पूर्व महापौर शकुंतला भारती का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, 'यदि नगर निगम इस बात को मान रहा है कि जामा मस्जिद सार्वजनिक भूमि पर बनी है तो उसको टूटना चाहिए। इसके लिए मैं सरकार को पत्र लिखूँगी। इसी के साथ मैं इस तथ्य से सीएम योगी आदित्यनाथ को भी अवगत करवाऊँगी।'

क्या आज़म खान को मिलेगी जमानत ? सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

'ज्ञानवापी' पर घमासान, कोर्ट के आदेश पर मुस्लिम नेताओं ने दिए भड़काऊ बयान

कांग्रेस में सभी नेताओं पर लागू होगा '5 साल में पद छोड़ो' फॉर्मूला, केवल पार्टी अध्यक्ष को मिलेगी छूट

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -