style="text-align: justify;">नई दिल्ली : सूचना के अधिकार कार्यकर्ता और दिल्ली पुलिस का स्टिंग सामने लाने वाले चेतन शर्मा पर आज अज्ञात आरोपियों ने हमला कर दिया। चेतन पर हमला द्वारका क्षेत्र में हुआ था। हमले के बाद चेतन गंभीर घायल हो गए। हमलावर चेतन पर तीन राउंड गोलियां चलाकर भाग निकले। बाद में चेतन को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, मिली जानकारी के अनुसार चेतन पर हमला उनके घर के नज़दीक किया गया। राजापुरी इलाके में हुए हमले में चेतन के कुत्ते की मौत हो गई।
चेतन के हाथ में गोली लगने के बाद वे घायल हो गए। इसके बाद उन्हें हमलावरों का सामना करने में असुविधा हुई, उन्होंने दिल्ली पुलिस पर स्टिंग किया था जिसके बाद करीब 70 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था, चेतन को गोली लगने के बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए। हालांकि लोगों ने हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन हमलावर चेतन पर गोली चलाकर फरार हो गए। हमलावरों के भागने के बाद लोगों ने चेतन को अस्पताल पहुंचाने का इंतजाम किया।