ईसाई समुदाय को जोड़ने के लिए RSS बना रहा राष्ट्रीय ईसाई संघ
ईसाई समुदाय को जोड़ने के लिए RSS बना रहा राष्ट्रीय ईसाई संघ
Share:

नई दिल्ली : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा ईसाई समुदाय को अपने संगठन से जोड़ने के लिए व्यापकतौर पर प्रयास किए जा रहे हैं। इस हेतु राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ  ने नया प्रयास किया है। अपने प्रयास के अंतर्गत  ईसाई समुदाय का संगठन बनाने के लिए एक विशेष प्रकार का कदम उठाया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभी संगठन का नाम तय नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि ईसाई समुदाय के साथ सौहार्द स्थापित करने के लिए इसका नाम राष्ट्रीय ईसाई संघ रखा जा सकता है। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की स्थापना के वक्त से इसके मार्गदर्शक रहे आरएसएस के एक प्रचारक ने इस घटनाक्रम को सही बताया।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा इस मामले में विभिन्न चर्चों के विस्तृत से चर्चा की गई थी। संघ सदस्य इंद्रेश कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि संगठन की नींव रखने हेतु जमीन तैयार किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा इस संबंध में 17 दिसंबर 2015 को विभिन्न राज्यों के आर्चबिशप और 50 रेवरेंड बिशप से चर्चा की गई।

दरअसल आरएसएस प्रयास में है कि ईसाई समुदाय को वे अपनी पहुंच में ले सकें इस तरह के प्रयास के तहत संघ अपना प्रचार भी कर रहा है। उल्लेखनीय है कि आरएसएस मुस्लिम राष्ट्रीय मंच भी बना चुका है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -