संतम् शरणम् गच्छामि
संतम् शरणम्  गच्छामि
Share:

उज्जैन/इंदौर। उज्जैन स्थित श्री वाल्मिीकि धाम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे। उन्होंने यहां पर संत श्री उमेशनाथ महाराज जी का के पैर छुए और उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि यहां पर ग्राम संगम में महात्मा गांधी के ग्राम राज्य की तारीफ क और देश में महानगरों के विकास पर तंज कसा। उनका कहना था कि बेंगलुरू, भोपाल, इंदौर, कोलकाता, मुंबई जैसे महानगर समृद्ध हों और यहां पर अच्छे लोग बसें तो फिर लाभ जरूर होगा और इससे देश बड़ा होगा।

उनका कहना था कि गांवों को आगे बढ़ाने की जरूरत है। उनका कहना था कि संस्कृतियां शहरों में नहीं बल्कि गांवों और जंगलों से ही विकसित होती है। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए गांवों का विकास करना होगा। उन्होंने कहा था कि पंजाब से जयपुर की ओर जाने वाली रेल को कैंसर गाड़ी इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह रेल मरीजों से पटी रहती है। उन्होंने कहा कि रासायनिक खान के प्रयोग से खेती और प्रकृति को नुकसान हुआ।

इस अवसर पर संतश्री ने कहा कि आरक्षण व्यवस्था समाप्त न हो बल्कि आरक्षण दूध मलाई वाले को नहीं बल्कि उसे मिलना चाहिए जो कि सफाई करता है। संतरी उमेशनाथ मजाराज ने कहा कि वाल्मिकी समाज के संत व वाल्मीकि समाज के बड़े संत वाल्मीकि धाम के प्रमुख हैं। मिली जानकारी के अनुसार महात्मा गांधी की ग्राम राज्य की दिशा अच्छी थी। इस समारोह में संघ के क्षेत्रीय संघ चालक अशोक सोहनी व प्रांत संह चालक आदि उपस्थित थे।

RSS प्रमुख ने किया लोकांचल विशेषांक का लोकार्पण

रजनीकांत का नया प्लान आरएसएस की सलाह पर

भोपाल में संघ का समरसता कार्यक्रम और भेदभाव

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -