बिहार : आरके सिंह के विवादित बयान को मिला शत्रुघ्न सिन्हा का समर्थन
बिहार : आरके सिंह के विवादित बयान को मिला शत्रुघ्न सिन्हा का समर्थन
Share:

पटना ​। बिहार विधानसभा चुनाव में बिहार के आरा से भाजपा सांसद आरके सिंह ने बिहार चुनाव के लिए टिकट बंटवारें को लेकर बेहद संगीन आरोप लगाए हैं। भाजपा के टिकट बेचने का संगीन आरोप मढ़कर पार्टी को सकते में लाने वाले भाजपा सांसद आरके सिंह को बॉलीवुड अभिनेता से राजनेता बने सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का साथ मिला है। सिंह के इन आरोपों का परोक्ष रूप से समर्थन करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि अगर उन्होंने कुछ कहा है, तो उनके पास जरूर कुछ सबूत होंगे।

वहीं, आरके सिंह के इन आरोपों पर नीतीश कुमार ने भाजपा को आड़े हाथो लेते हुए कहा, इनकी आपस में तो एकता है नहीं, तो चट्टानी एकता वाले महागठबंधन का मुकाबला वे क्या खा कर करेंगे। वही राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि आरके सिंह बहुत सम्मानित और जिम्मेदार सांसद हैं। वह कभी भी गैरजिम्मेदार बयान नहीं दे सकते हैं। उन्होंने कहा, आरके सिंह कोई आम सांसद नहीं हैं। वह खास सांसद हैं। उनकी बहुत इज्जत है। वह चंद बेदाग छवि के नेताओं में से एक हैं। सिन्हा ने आगे बात को जारी रखते हुए कहा, अगर उन्होंने कुछ कहा है, तो इसे साबित करने के लिए उनके पास जरूर सबूत होंगे। अन्यथा वह ऎसा नहीं कहते।

बता दे की शनिवार को आरके सिंह ने अपना कड़ा रुख अपनाते हुए कहा था कि बिहार में अपराधियों को टिकट दिए गए हैं। आर के सिंह ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी पर आरोप लगाया कि वो वो फोन कॉल्स का जवाब नहीं देते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने बिहार की भाजपा इकाई पर आरोप लगाया कि टिकट बंटवारे में पैसे लिए गए हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -