आत्मरक्षा हेतु दलितों को हथियार दे सरकार
आत्मरक्षा हेतु दलितों को हथियार दे सरकार
Share:

नागपुर : दलितों को जिंदा जलाए जाने और एक दलित की हत्या हो जाने के बाद अब दलितों को हथियार देने और उन्हें आत्मरक्षा के लिए लड़ने के लिए तैयार रहने जैसी बातें की जा रही हैं। इस मामले में रिपब्लिकन पार्टी आॅफ इंडिया द्वारा कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा गया कि पार्टी ने मांग की है कि दलितों को आत्मरक्षा के लिए हथियार प्रदान किए जाऐं। इस मामले में रिपब्लिकन पार्टी के अध्यक्ष रामदास आठवले ने कहा कि दलितों पर हमले को लेकर सरकार और पुलिस द्वारा कुछ नहीं किया गया और वह असहाय हो गई तो फिर दलितों को आत्मरक्षा के लिए तैयार होना होगा। उन्हें हथियार का लाईसेंस देना होगा।

उन्होंने कहा कि दलितों को लेकर हमले किए जा रहे थे मगर ये हमले अभी भी हो रहे हैं ऐसे में दलितों के पास दूसरा कोई विकल्प नहीं है। उन्हें अपनी आत्मरक्षा के लिए तैयार होना होगा। आठवले ने कहा कि आरपीआई के कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम खोबरागडे द्वारा भी केंद्रीय मंत्री वीके सिंह की निंदा की गई। 

उन्होंने कहा कि केंदीय राज्य मंत्री ने जिस तरह से इस मसले पर बयान दिया है वह ठीक नहीं है। देश के सैन्य प्रमुख के पद पर आसीन रह चुका एक व्यक्ति यदि इस तरह की बयानबाजी करता है तो वह ठीक नहीं है। इसे निराशाजनक कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि वे राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से दलितों को हथियार देने की बात करेंगे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सहित देश के कई राज्यों में दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -