इन आसान टिप्स से चुटकियों में हटाएँ कपड़ों में लगा होली का रंग
इन आसान टिप्स से चुटकियों में हटाएँ कपड़ों में लगा होली का रंग
Share:

होली 2023 में बुधवार, 8 मार्च, 2023 को मनाई जाएगी। होली पूरे देश में हिंदुओं द्वारा मनाया जाने वाला खास त्योहार है। यह हिंदू कैलेंडर के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। इसे रंगों का त्योहार भी कहा जाता है। होलिका दहन, जिसे छोटी होली के रूप में भी जाना जाता है, बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। वही होली खेलने के चलते कपड़े में काफी रंग लग जाता है। होली तो मस्ती के साथ खेल लेते हैं मगर कपड़ो से रंग छुड़ाने की बारी आती है तो हालत खराब हो जाती है। यहां पर हम आपको कपड़ों पर लगे रंग को छुड़ाने के तरीके बता रहे हैं, जिनसे कपड़ो पर लगा रंग सरलता से छूट जाएगा। यदि होली में कपड़ों पर रंग भी जाए तो इन तरीकों से छुड़ा सकते हैं। 

1- जिन कपड़ो पर रंग लग जाए उनको नींबू के रस में कुछ देर के लिए डाल दें। तत्पश्चात, आधा कप नींबू का रस कपड़ों पर लगाकर रख दें फिर साबून से साफ करें। कपड़ों से रंग निकल जाएगा। 
2- बर्तन धोने वाला साबुन न केवल बर्तनों के साफ करने में काम आता बल्कि रंग लगे कपड़ों को साफ करने में काम आता है। इसके अतिरिक्त कपड़ों से रंग साफ करने के लिए डिशवॉश का भी उपयोग किया जा सकता है। 
3- रंग लगे कपड़े दही में भिगोकर रख दें तथा कुछ वक़्त पश्चात् जहां पर रंग लगा है उसे हाथों से मलिए। दो से तीन ऐसा करने से रंग निकल जाता है। 
4- दांतों को साफ रखने वाला टूथपेस्ट कपड़ों पर लगे रंग निकालने में सहायक साबित होता है। कपड़े में जहां पर रंग लगा है, वहां पर टूथपेस्ट लगाएं तथा जब टूथपेस्ट सूख जाए तो कपड़े को साबून से धो दें। जिससे रंग का दाग साफ जाएगा। 
5- कपड़ों पर लगे रंग के दाग को नेलपेंट रिमूवर से भी स्पष्ट किया जा सकता है। रंग लगे हुए स्थान पर थोड़ा सा रिमूवर लगाकर रगड़ें। तत्पश्चात, दाग लगे कपड़े को धो डालें। जिससे दाग साफ हो जाएगा। 

होलिका दहन के दौरान रखे इन जरुरी बातों का ध्यान

जानिए आखिर क्यों होलिका दहन में डालते है नारियल?

होली पर भस्म के साथ पढ़ें ये मंत्र, होंगे भारी फायदे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -