उज्जैन में प्रतिदिन होंगे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन, आज से प्रतिसंध्या रामघाट पर होगा उत्सव का माहौल
उज्जैन में प्रतिदिन होंगे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन, आज से प्रतिसंध्या रामघाट पर होगा उत्सव का माहौल
Share:

उज्जैन/ब्यूरो। आगामी 11 अक्टूबर को देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा महाकाल लोक का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने और शहर में कार्यक्रम के प्रति आमजन में उत्साह और हर्षोल्लास के वातावरण का निर्माण करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा उज्जैन स्मार्ट सिटी के माध्यम से रामघाट पर 11 अक्टूबर तक प्रतिसंध्या भव्य शिप्रा आरती महोत्सव का आयोजन किया जायेगा।

प्रतिदिन होने वाली शिप्रा आरती में कई नवाचार किये जायेंगे। साथ ही रामघाट पर विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन भी किये जायेंगे। शिप्रा आरती के दौरान विभिन्न आकर्षक थीम के आधार पर कार्यक्रम होंगे। भव्य आरती महोत्सव 6 अक्टूबर से प्रारम्भ हो जायेगा। गुरूवार 6 अक्टूबर को भगवान राम पर आधारित थीम पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इस दौरान रामघाट पर रामलीला का प्रदर्शन किया जायेगा। इसके पश्चात महाआरती की जायेगी। इसमें 11 पुरोहितों द्वारा बड़े-बड़े दीपक से मां शिप्रा की आरती की जायेगी। आरती तीन प्रकार से होगी। धूप आरती, दीप आरती और इसके पश्चात कपूर आरती की जायेगी। इसके पश्चात मंत्रोच्चारण और शिप्रा पूजन होगा। इसके अलावा गुरूवार को राणौजी की छत्री से आतिशबाजी भी की जायेगी।

शुक्रवार 7 अक्टूबर को सांस्कृतिक नृत्य और अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। रोप जम्पिंग का कार्यक्रम उज्जैन की टीम द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा। इसके पश्चात कालबेलिया नृत्य की प्रस्तुति दी जायेगी। साथ ही 100-200 कंडिल (लेंटर्न) उड़ाये जायेंगे। शनिवार 8 अक्टूबर को भगवान हनुमान पर आधारित कार्यक्रमों का आकर्षक मंचन किया जायेगा। सुन्दरकाण्ड का पाठ होगा। साथ ही भजन मण्डलियों द्वारा भजन गायन किया जायेगा। इसके पश्चात मां शिप्रा की आरती ढोल, ताशे और नगाड़े के साथ की जायेगी। रविवार 9 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा के अवसर पर मां काली पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे। साथ में मल्लखंब का प्रदर्शन किया जायेगा।

इस दौरान मां शिप्रा की धुंध वाली आरती की जायेगी। सोमवार 10 अक्टूबर को फाग उत्सव पर आधारित भगवान राधा-कृष्ण पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। साथ में फूलों की होली पर प्रस्तुति दी जायेगी। इस दिन मां शिप्रा की आरती में गुलाल उड़ाया जायेगा। मंगलवार 11 अक्टूबर को महाकाल लोक के लोकार्पण के अवसर पर 21 पंडितों के द्वारा मां शिप्रा की आरती की जायेगी। इस दौरान दो से तीन घंटे तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। पॉवर मल्लखंब की हैरतअंगेज प्रस्तुति दी जायेगी। साथ ही आकर्षक आतिशबाजी भी होगी। मां शिप्रा की आरती में विशेष प्रभाव डाले जायेंगे, जिसमें गुलाल, धुंध, दीपक और लेंटर्न भी शामिल होंगे। 11 अक्टूबर को मां शिप्रा की महाआरती की जायेगी। इसके अलावा रामघाट पर इस दिन भजन संध्या का आयोजन भी किया जायेगा।

धूमधाम से मना प्रभु श्री वेंकटेश का जन्म महोत्सव

मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं उपचार शिविर संपन्न

लोकायुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते रंगे हाथो धराया बाबू

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -