मानसरोवर यात्रा हुई आसान, कार से भी जा सकते है भोले के धाम
मानसरोवर यात्रा हुई आसान, कार से भी जा सकते है भोले के धाम
Share:

मान सरोवर की यात्रा पर जाने वके यात्रियों के लिए एक खुश खबर यह है की यात्रा मार्ग नाथूला दर्रा को खोल दिया गया है। गौरतलब है कि इस मार्ग से मोटरगाड़ियां भी सरोवर तक जा सकती है और यात्रा के दूसरे मार्गों की अपेक्षा यात्रियों को इस मार्ग में काम मुश्किलो का सामना करना पड़ता है। जानकारी के अनुसार यात्रा के लिए पहला जत्था 12 जून को काठगोदाम(नैनीताल) पहुंचेगा। कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए इस बार यात्रियों के 18 जत्थे जाएंगे और प्रत्येक दल में श्रद्धालुओं और यात्रियों की संख्या 60 होगी। एक दल को यात्रा पूरी करने में 25 दिन का समय लगेगा।

कुमाऊं मंडल विकास निगम को प्रति श्रद्धालु भारतीय क्षेत्र में 35 हजार जबकि चीनी क्षेत्र में 901 अमेरिकी डॉलर का खर्च वहन करना होगा। करीब सवा दो महीने तक चलने वाली इस यात्रा का अंतिम 18वां तीर्थयात्रियों का दल 15 अगस्त को दिल्ली से रवाना होगा। हिमालय की पहाड़ियों की चोटी पर स्थित रहस्यों के बीच स्थित भोले धाम कैलाश मानसरोवर पहुंचने के लिए यात्रा की शुरुआत कर दी गई है। इस बार मानसरोवर जाने वाले कुल यात्रियों की संख्या 1330 होगी। यात्रा की अवधि 9 सितम्बर तक रहेगी। मानसरोवर के पास स्थित कैलाश पर्वत पर शिव-शंभू का धाम है।

1330 यात्रियों में से 1080 यात्री उत्तराखंड के लिपुलेख से जबकि 250 यात्री सिक्किम के नाथुला पास से कैलाश मानसरोवर जाएंगे। यात्रा के लिए पहला जत्था 12 जून को काठगोदाम, नैनीताल पहुंचेगा। यात्रा पर जाने से पहले यात्रियों को तैयारियों के लिए 3-4 दिन दिल्ली में बिताने होंगे। दिल्ली में यात्रियों के रहने खाने की व्यवस्था दिल्ली सरकार द्वारा की जाएगी। यात्रा का अंतिम 18वां तीर्थयात्रियों का दल 15 अगस्त को दिल्ली से रवाना होगा। इस बार की यात्रा बड़ी रोमांचित होने वाली है। क्योंकि इस बार कार से कैलाश मानसरोवर यात्रा की जा सकेगी। कार या अन्य वाहनो के वह तक पहुचने से बुजुर्गों के लिए भी कैलाश मानसरोवर यात्रा आसान हो जाएगी।

नई दिल्ली से हवाई जहाज द्वारा श्रद्धालु बागडोगरा एयरपोर्ट पहुचेंगे। इसके बाद कार के जरिये नाथुला पास जायेंगे। यहां से कार वाला नया रूट शुरू होगा, जो कंगमा, लाजी, जोंगबा और होरे तक जाएगा। इससे पहले सिर्फ उत्तराखंड के लिपुलेख पास से ट्रैकिंग कर मानसरोवर जाया जाता था। लेकिन इस बार सिक्किम के नाथुला से कार के जरिये यह सफर पहले से आसान हो जायेगा। कैलाश मानसरोवर यात्रा के इस बार से दो रूट हैं, इनमें उत्तराखंड का लिपुलेख पास पहला और पुराना रूट है।

इस रुट पर यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति खर्च करीब 1 लाख 50 हजार रुपये आएगा। इस मार्ग से यात्रियों को 1546 किलोमीटर वाहन से यात्रा और 219 किलोमीटर पैदल मार्ग यात्रा तय करनी होगी सिक्किम का नाथुला पास रूट कैलाश मानसरोवर यात्रा के 2 रूट में नया रूट है। जबकि खर्च प्रति व्यक्ति करीब 1 लाख 70 हजार रुपये का आएगा। इस मार्ग के लिए दिल्ली से गंगटोक तक हवाई सफर और वहां से 3236 किलोमीटर की यात्रा सड़क मार्ग से करनी होगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -