क्या आप भी खाते हैं कच्चा बादाम, पहले जान लीजिये होने वाले बड़े गंभीर नुकसान
क्या आप भी खाते हैं कच्चा बादाम, पहले जान लीजिये होने वाले बड़े गंभीर नुकसान
Share:

बादाम (Almonds) एक ऐसा ड्रायफ्रूट है जिसे खाने से सेहत को बड़े फायदे होते हैं हालाँकि आपको शायद ही पता होगा कि अगर इसे कच्‍चा (Raw) खाया जाए यानी कि हरे रंग के बादाम (Green Almonds) को खाया जाए तो ये सेहत के लिए हानिकारक (Harmful) भी हो सकता है। जी दरअसल कई शोधों और अध्ययनों में इस बात की पुष्टि हुई है कि कच्चे बादाम का अधिक सेवन किडनी, लिवर के साथ साथ शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है। आप सभी को बता दें कि कच्चे बादाम में एमिग्डालिन (Amygdalin) नामक तत्‍व पाया जाता है जिसकी वजह से यह स्वाद में थोड़ा कड़वा लगता है। वहीं कच्चा बादाम का सेवन अगर सही मात्रा में करें तो ये उपयोगी है लेकिन अगर इसका अधिक सेवन करें तो ये फायदे की जगह नुकसानदायक भी हो सकता है। अब हम आपको बताते हैं इससे होने वाले नुकसानों के बारे में।

लिवर को नुकसान- हरा बादाम खाने से लिवर को गंभीर नुकसान हो सकता है। जी दरअसल यह शरीर में मायकोटॉक्सिन का उत्पादन तेज कर देता है जिससे पाचन से जुड़ी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। केवल यही नहीं बल्कि इसकी वजह से पेट में सूजन और कब्ज की समस्या हो सकती है।

माइग्रेन में नुकसान- माइग्रेन से जूझ रहे मरीजों के लिए ये फायदेमंद नहीं माना जाता है। जी दरअसल कच्चे बादाम में कई तरह के यौगिक होते हैं जिनके सेवन से शरीर में कई रासायनिक क्रियाएं होती हैं और माइग्रेन के मरीजों की समस्या बढ़ सकती है।

किडनी के लिए नुकसानदायक- कच्‍चे बादाम में ऑक्सालेट की मात्रा होती है जो किडनी स्टोन की समस्या का कारण होता है। जी हाँ और यह किडनी के लिए नुकसानदायक माना जाता है।

न्‍यूट्रिशन के अवशोषण में समस्‍या- कच्चा या हरा बादाम अधिक मात्रा में खाने से शरीर में पोषक तत्वों का अवशोषण सही तरीके से नहीं होता। जी दरअसल कच्चा या हरा बादाम में टैनिन पाया जाता है जिसकी वजह से इसका सेवन करने पर शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण में परेशानी आती है।

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -