सांसद रवि वर्मा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में
सांसद रवि वर्मा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में
Share:

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। दरअसल उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों का माहौल है। ऐसे में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

इस कार्यकारिणी में राज्यसभा सदस्य रवि वर्मा समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में महासचिव के तौर पर शामिल किए गए हैं। इस पद के लिए राज्य सभा सांसद अमर सिंह और बेनी प्रसाद वर्मा के नाम भी लिए गए थे।

दरअसल दोनों ही कार्यकारिणी में सदस्य थे। इतना ही नहीं रामगोपाल वर्मा और मंत्री आजम खान ने राज्यसभा सासंद अमर सिंह के प्रति नाराजगी जाहिर की थी। ऐसे में अमर सिंह कार्यकारिणी में स्थान नहीं बना पाए और रवि वर्मा का नाम आ गया। रवि वर्मा भी राज्यसभा सांसद हैं। वे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भी रहे हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -