जीजा ने किया 15 साल की साली का अपहरण और फिर...
जीजा ने किया 15 साल की साली का अपहरण और फिर...
Share:

नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा के बिसरख इलाके से हाल ही में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इस मामले में एक युवक ने अपनी 15 साल की नाबालिग साली का पहले तो अपहरण किया और उसके बाद उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। अब इस मामले में पत्नी ने अपने पति को जेल भिजवा दिया है। बताया जा रहा है अपहरण और दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले के बारे में बिसरख थाने की एसएचओ अनीता चौहान का कहना है कि, 'ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले रविदास ने कुछ समय पहले एक मुस्लिम युवती से शादी की थी।

उसके बाद उसने अपनी पत्नी की 15 वर्षीय बहन को अगवा कर लिया।' आगे पुलिस ने बताया, 'आरोपी किशोरी को अगवा कर एक कमरे में ले गया और फिर वहां पर डरा धमकाकर उसका रेप किया। आरोप है कि नाबालिग लड़की के साथ कई दिनों तक रेप किया गया।' इस मामले में मिली जानकारी के तहत अपनी बहन के लापता हो जाने से पत्नी बहुत परेशान थी और उसे अपने पति पर शक था। जी दरअसल महिला का पति भी ग़ायब था। यह सब देखते हुए महिला ने बिसरख थाने में पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से 15 साल की नाबालिग लड़की को भी बरामद किया गया है। आरोपी का नाम रविदास है जो उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर का रहने वाला है। पुलिस ने लड़की के मिलते ही उसका मेडिकल कराया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। अब पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

भारत के लिए आतिफ असलम ने कही यह बात, सुनकर चौंक जाएंगे आप

दिल्ली में हुई झमाझम बारिश, जलभराव से डीटीसी बस भी खराब

आज है श्री शिव परित्रारोपण, जानिए आज का पंचांग

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -