2 अप्रैल से शुरू होगा रमजान का महीना, जानें सहरी-इफ्तार का वक्त
2 अप्रैल से शुरू होगा रमजान का महीना, जानें सहरी-इफ्तार का वक्त
Share:

मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए रमजान (Ramadan 2022) का महीना सबसे अहम और पवित्र माना जाता है। जी हाँ और इस पूरे महीने में लोग अल्लाह की इबादत करते हैं रोजा रखते हैं। आप सभी को बता दें कि रमजान को इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना मानते हैं और इस साल रमजान का महीना 2 अप्रैल 2022 से शुरू होने जा रहा है। आप सभी यह भी जानते होंगे कि रमजान के महीने की शुरुआत चांद के दिखाई देने पर निर्भर करती है। जी दरअसल ऐसा माना जाता है कि इसी महीने में पैगंबर मुहम्मद (Paigambar Muhammad) के सामने इस्लाम की पवित्र किताब का अनावरण हुआ था और इसके बाद से ही इस्लाम (Islam) में इस महीने को पवित्र माना गया रोजा रखने की परंपरा शुरू हुई। वहीं दुनियाभर में मुस्लिम समुदाय के लोगों को इस पवित्र महीने का इंतजार रहता है और रमजान के ठीक बाद ईद उल फितर (Eid-ul-Fitar) आता है।

रमजान 2022 तारीख- इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, रमजान का महीना पूरे एक महीने का होता है और इस साल रमजान का महीना 2 अप्रैल 2022 से शुरू होगा 1 मई 2022 को खत्म होगा। जी हाँ और इसके अगले दिन ईद मनाई जाएगी। हालांकि, रमजान की तारीख पूरी तरह से चांद पर निर्भर करती है। जी दरअसल इसी वजह से रमजान का महीना कभी 29 दिन का तो कभी 30 दिन का होता है।

रमजान रोजा- रमजान के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग पूरे एक महीने तक रोजा रखते हैं। जी दरअसल मुस्लिम लोग इस दौरान सूरज उगने के बाद से रोजा रखते हैं और सूरज ढलने के बाद इसे खोलते हैं। कहा जाता है सूरज उगने से पहले खाना खाते हैं और इसको सहरी के नाम से जाना जाता है। वहीं सूरज ढलने के बाद नमाज पढ़ी जाती है जिसके बाद रोजा खोला जाता है और इसे इफ्तार के नाम से जाना जाता है। जी हाँ और सभी लोगों के लिए रमजान के दौरान रोजा रखना अनिवार्य माना जाता है। केवल नवजात बच्चों, महिलाओं, गर्भवती और माहवारी के दौरान महिलाओं को रोजा ना रखने की छूट होती है। वहीं इसके अलावा जो लोग बीमार हैं उन्हें भी रोजा ना रखने की छूट होती है।

हिंदू नववर्ष में किसे मिलेगा फायदा और किसका होगा नुकसान, जानिए यहाँ?

2 अप्रैल से होगा हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2079 शुरू, जानिए पंचांग

Oscar में थप्पड़ कांड पर टिप्पणी करने पर आलोचना का शिकार हुआ धर्मा प्रोडक्शंस का ये सदस्य

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -