डेरा सच्चा सौदा:सिनेमा, सामान, हेल्थ चैकअप सबकुछ मिलता है यहाॅं
डेरा सच्चा सौदा:सिनेमा, सामान, हेल्थ चैकअप सबकुछ मिलता है यहाॅं
Share:

सिरसा। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम को रेप के आरोपों के बाद पकड़ा गया और न्यायालय ने उन्हें दोषी करार दिया। अब उन्हें लेकर सजा का ऐलान किया जाना है। मगर जिस तरह से डेरा सच्चा सौदा समर्थकों ने कथित संत गुरमीत सिंह राम रहीम को पकड़ने का विरोध किया तो उससे डेरा सच्चा सौदा सुर्खियों में आया वैसे डेरा सच्चा सौदा मैसेंजर आॅफ गाॅड नामक मूवी की शुरूआती रीलीज़ के दौरान भी सुर्खियों में था।

अब लोग इसके बारे में जानकारियां जुटा रहे हैं। लोगों को जानकारी मिली है कि डेरा परिसर लगभग 1 हजार एकड़ में फैला हुआ है। लोगों को यहाॅं पर एक टाउनशिप का ही आनन्द मिलता है। डेरे के अपने शिक्षण संस्थान हैं, यहाॅं पर चिकित्सालय है, सिनेमा घर है साथ ही एक तरह से खेल गांव बना हुआ है।

यहाॅं पर जो दुकानें संचालित होती हैं वहां पर टोकन चला करते हैं अर्थात् आप अपने रूपए उन्हें दे दीजिए और फिर उस अनुसार आपको सामग्री क्रय करने के लिए टोकन दे दिया जाएगा। वह टोकन देकर आप कोई भी सामग्री क्रय कर सकेंगे। इन टोकन्स पर डेरा सच्चा सौदा का नाम अंकित होता था। मगर अब गुरमीत सिंह राम रहीम को लेकर न्यायमूर्ति न्यायाधीश जगदीप सिंह सजा सुनाऐंगे। कथित तौर पर गुरमीत राम रहीम पर दो शिष्याओं ने ही रेप का आरोप लगाया था।

राम रहीम को लेकर फैसला सुनाने निकले जज,उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश

राम रहीम के खिलाफ फैसले को लेकर यह बोले बॉलीवुड सेलेब्स

रोहतक में संदिग्ध को देखते ही गोली मारने के आदेश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -