भारत के मुसलमानों की चिंता न करे पाकिस्तान !
भारत के मुसलमानों की चिंता न करे पाकिस्तान !
Share:

नई दिल्ली : जम्मू - कश्मीर के हालातों पर संसद में बयान देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि जब भी कोई संकट की घड़ी आई हो देश के हिंदू हों मुसलमान हों या ईसाई हों सभी एकजुट हो गए हैं। दुनिया के किसी देश को भारत के इस्लाम के मानने वाले लोगों की रक्षा करने का दावा नहीं करना चाहिए। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने एक कविता के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत को अस्थिर करने का प्रयास किया।

उन्होंने भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का उल्लेख करते हुए कि कश्मीर के विकास के तीन सूत्र उन्होंने दिए हैं। कश्मीरियत, जम्हूरियत और इंसानियत। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारे काश्मीर के नौजवान देशभक्त हैं। उन्हें कुछ लोगों ने बरगलाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि यह एक मानसिकता होती है जो अनावश्क है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को भारत में रहने वाले मुस्लिमों की चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि जम्मू - कश्मीर भारत का मुकुट है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कश्मीर भारत का है और कश्मीर के मसले पर भारत अच्छी तरह से जानता है उसे क्या करना है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में होने वाले नक्सली हमलों पर भी चिंता जताई।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -