राजनाथ सिंह का कांग्रेस पर हमला, कहा अभी तक नहीं हटा पाए गरीबी, अब क्या हटाओगे
राजनाथ सिंह का कांग्रेस पर हमला, कहा अभी तक नहीं हटा पाए गरीबी, अब क्या हटाओगे
Share:

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज एक प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी 2014 से भी ज्यादा सीटें इस लोकसभा चुनाव में जीतने जा रही है। उन्होंने कहा कि आजादी प्राप्त होने के बाद हुए चुनावों में महंगाई चुनावी मुद्दा हुआ करती थी लेकिन 2019 के चुनाव में महंगाई मुद्दा नहीं बनने पाई है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के प्रमुख रूप से तीन हॉलमार्क्स हैं- एक अन्त्योदय, दूसरा देश का विकास और तीसरा देश की सुरक्षा।  इन तीनों पर हमारी सरकार को शानदार कामयाबी हासिल हुई है। इसका स्पष्ट परिणाम धरातल पर दिख रहा है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि विपक्षियों द्वारा ये दावा किया जा रहा है कि वो सरकार बनाएंगे। लेकिन जनता इनसे पूछ रही है इनका नेता कौन है। स्वस्थ लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता को अंधेरे में नहीं रखा जा सकता। जनता से लुका-छिपी का खेल नहीं होना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा है कि कांग्रेस के कामकाज को देखा जाए और मोदी जी के पांच साल के कामकाज को देखा जाए, तो स्पष्ट होता है कि मोदी जी की सरकार में सुरक्षा के क्षेत्र में देश में अभूतपूर्व काम हुआ है। 

राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस शुरुआत से गरीबी हटाओ की बात करती आई है। लेकिन इन्होंने गरीबी दूर करने के लिए कोई सार्थक कदम नहीं उठाए। अब राहुल जी कह रहे हैं कि अब तक अन्याय होता रहा, हम न्याय करेंगे। तो इस अन्याय का जिम्मेदार कौन है? 

पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश में किया चुनाव प्रचार, विपक्ष पर जमकर किया प्रहार

महागठबंधन उम्मीदवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, तत्काल सुनवाई से किया इंकार

मणिशंकर अय्यर को कहा था नीच, अब कहा मैंने सही बोला था

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -