जाकिर नाइक के खिलाफ पहले जांच होगी, फिर कार्रवाईः राजनाथ सिंह
जाकिर नाइक के खिलाफ पहले जांच होगी, फिर कार्रवाईः राजनाथ सिंह
Share:

नई दिल्ली : गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मुस्लिम धर्मगुरु डॉ जाकिर नाइक के भाषणों की जांच के आदेश दिए है। सिंह ने कहा कि जांच के बाद नाइक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले महाराष्ट्र में नाइक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बाद महाराष्ट्र सरकार ने भी नाइक के भाषणों के जांच के आदेश दिए थे।

नाइक व उसके संगठन को बैन करने की मांग कई दिनों से उठाई जा रही है। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने मुंबई पुलिस आयुक्त को जांच के आदेश दे दिए है। मुंबई में गुरुवार को रजा एकेडमी ने जब नाइक के खिलाफ प्रदर्शन किया तो इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई। कुछ वर्ष पहले भी रजा एकेडमी ने संगठन के बाहर हंगामा किया था।

इसे देखते हुए सरकार ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी। इस मामले में शिवसेना ने नाइक के भारत आते ही उसे गिरफ्तार करने की मांग की है। शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने केंद्र को पत्र लिख कर मांग की है कि डॉक्टर जाकिर नाईक को भारत में वापस आने पर प्रतिबंध लगा दिया जाये।

अगर फिर भी वो आते हैं तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाए। नाइक ने सउदी से अपने उपर लग रहे आरोपों का खंडन करते हुए कुछ वीडियो क्लिप्स भेजे है। वीडियो में वो कह रहे हैं कि उनपर लग रहे सारे आरोप बेबुनियाद हैं, ये कहना कि मेरी वजह से आतंक फ़ैल रहा है ये मीडिया की शैतानी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -