माध्यमिक बोर्ड आज करेगा 12वीं के परिणामों की घोषणा
माध्यमिक बोर्ड आज करेगा 12वीं के परिणामों की घोषणा
Share:

अजमेर: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड भी 12वीं की साइंस व कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट सोमवार शाम 6 बजे घोषित करने वाला है। बिहार व मध्य प्रदेश ने 12वीं के परिणामों की घोषणा कर दी है। शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर छात्रों को परिणाम से जुड़ी सभी जानकारियां मिल जाएंगी।

इसी साइट पर परिणा और मार्क शीट दोनों उपलब्ध होंगे। इन दोनों संकायों में प्रदेश के 2 लाख 48 हजार 524 विद्यार्थी रजिस्टर्ड किए गए थे। इनमें साइंस वर्ग के 1 लाख 97 हजार और कॉमर्स संकाय के 51 हजार 524 विद्यार्थी शामिल हैं।

इस साल 12 वीं की परीक्षा 3 मार्च से शुरु हुई थी। बोर्ड ने परीक्षा के लिए 5310 केंद्र बनाए थे। साइंस की परीक्षा 17 मार्च और आर्टस की परीक्षा 29 मार्च को समाप्त हुई थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -