500 दिन में भी नहीं आए अच्छे दिन
500 दिन में भी नहीं आए अच्छे दिन
Share:

मुंबई : शिवसेना का भाजपा से मोह भंग होने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी के विरोध में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने अपना निशाना साधा है। जिसमें उन्होंने कहा कि राज ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि 100 दिन में अच्छे दिन आने वाले थे मगर 500 दिन हो गए आखिर अच्छे दिन कहां हवा हो गए। भाजपा हर दिन कोई न कोई अतिश्योक्तिपूर्ण बयान देती है। उनका कहना था कि आज फेंकू का दूसरा अर्थ भाजपा हो गया हैं। उन्होंने शिवसेना को लेकर कहा कि यदि शिवसेना और भाजपा में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। आखिर दोनों दल अलग क्यों हो गए। महाराष्ट्र की राजनीति के लिए यह बेहद गंभीर विषय है।

उन्होंने मुंबई में डांस बार दोबारा प्रारंभ करने को लेकर भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि आखिर डांस बार फिर से प्रारंभ हुए तो यह भाजपा के कारण ही हुआ। महाराष्ट्र में बढ़ते अपराधों को लेकर उन्होंने चिंता जताई। उन्होंने दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों को भी महाराष्ट्र में अपराध बढ़ने के लिए जिम्मेदार ठहराया। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख ने गैर मराठियों को भी कई बातों के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -