अब ट्रेनें दौड़ेंगी 200 किलोमीटर की रफ्तार से!
अब ट्रेनें दौड़ेंगी 200 किलोमीटर की रफ्तार से!
Share:

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने जहां यात्रियों को सुविधाऐं दी हैं वहीं वह तेज रफ्तार को भी महत्व दे रही है। जी हां, दिल्ली आगरा रूट पर अब रेलवे रेल के परिचालन को 160 किलोमीटर प्रति घंटे की गति देने जा रहा है तो दूूसरी ओर दिल्ली चंडीगढ़ मार्ग पर करीब 200 किलोमीटर प्रति घंटे की गति प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। भारत इस मामले में फ्रांस रेलवे,एसएनसीएफ की मदद ले सकता है।

इस मामले में वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 245 किलोमीटर लंबा दिल्ली चंडीगढ़ काॅरिडोर उत्तर भारत के क्षेत्र में है। रेलवे चाहता है कि दिल्ली आगरा के बीच और दिल्ली चंडीगढ़ के बीच 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चले। दरअसल रेलवे कई रूट्स को सेमी हाईस्पीड करना चाहता है।

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली कानपुर, नागपुर बिलासपुर, मैसूर बेंगलुरू चेन्नई, मुंबई गोवा, मुंबई अहमदाबाद, चेन्नई हैदराबाद व नागपुर सिकंदराबाद मार्ग पर ट्रेन की गति 200 किलोमीटर प्रति घंटा करने का प्रयास किया जा रहा है। तेज रफ्तार के लिए रेलवे आधुनिक पटरियों को इजाद करेगा इसके लिए फ्रेंच रेलवे से चर्चा की जा रही है। रफ्तार बढ़ाने पर लगभग 46 करोड़ रूपए प्रतिकिलोमीटर का खर्चा आ सकता है।

रेलवे मंत्रालय के अंतर्गत मैनेजर, इंजीनियर सहित अन्य पदों पर भर्ती

कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड में जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती

2018 में टिकट बुकिंग में जुड़ जाएंगी नई सुविधाएं, पा सकेंगे मनचाही सीट

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -