आज होगी राहुल की अध्यक्ष पद पर ताजपोशी
आज होगी राहुल की अध्यक्ष पद पर ताजपोशी
Share:

नईदिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की आज कांग्रेस अध्यक्ष पद पर ताजपोशी होगी। कांग्रेस के लिए, यह बेहद अहम माना जा रहा है। दरअसल गुजरात में विधानसभा चुनाव का पहला चरण संपन्न हो चुका है जबकि, विभिन्न राजनीतिक दल 14 दिसंबर को होने वाले दूसरे चरण के मतदान की तैयारियों में लगे हैं। इसी बीच, कांग्रेस के लिए, यह बात बेहद महत्वपूर्ण है कि, राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाया जाएगा। उन्होंने, पार्टी की निर्वाचन प्रक्रिया के तहत 4 दिसंबर को नामांकन पत्र दाखिल किया था।

इसके बाद, नामांकन पत्र की स्क्रूटनी की गई। अब चुनावी औपचारिकताओं के पूर्ण होने के बाद 11 तारीख को नामवापसी की अंतिम तिथि पर ही अध्यक्ष के निर्वाचन की घोषणा कर दी जाएगी। दरअसल राहुल गांधी के अलावा किसी और, कांग्रेस नेता ने अध्यक्ष पद के लिए, नामांकन दाखिल नहीं किया था। आज दोपहर 3 बजे राहुल को कांग्रेस अध्यक्ष निर्वाचित कर दिया जाएगा।

राहुल गांधी को जीत का प्रमाणपत्र दे दिया जाएगा। गौरतलब है कि, लंबे समय से, राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने की तैयारियां की जा रही थीं। राहुल के नामांकन दाखिल करने के दौरान, पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आदि मौजूद थे।

अध्यक्ष के निर्वाचन अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह ने कहा कि, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी कांग्रेस के डार्लिंग हैं और वह पार्टी की महान परंपरा को आगे बढ़ाएंगे,पंजाब के सीएम कैप्टन अमिरंदर सिंह ने कहा कि,अगर आप मुझसे पूछेंगे तो मैं सोचता हूं कि, वह देश के एक अच्छे प्रधानमंत्री बनेंगे। गुजरात चुनाव के बीच में राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने के पीछे कांग्रेस का बड़ा दांव माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि, कांग्रेस गुजरात चुनाव जीते या हारे फायदा राहुल गांधी को ही होगा।

गुजरात चुनाव: प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले अमित शाह

अहमदाबाद में बैनर के बहाने, राहुल आये बीजेपी के निशाने

नेपाल के ऐतिहासिक चुनाव में वाम गठबंधन का 72 सीटों पर कब्ज़ा

 

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -