राहुल संभालें जीजा का बिजनेस
राहुल संभालें जीजा का बिजनेस
Share:

चंडीगढ़ : आईपीएस अधिकारी संगीता कालिया से विवाद होने से सुर्खियों में आए हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर टिप्पणी की है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ट्विट कर लिखा है कि राहुल गांधी को राजनीति छोड़ देना चाहिए। इसके बजाय उन्हें प्राॅपर्टी डीलिंग की दुकान खोल लेना चाहिए। अपने एक ट्विट में अनिल विज ने लिखा है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को राजनीति त्याग देना चाहिए। उन्हें प्राॅपर्टी डील की दुकान खोल लेना चाहिए।

यह भी कहा गया कि राहुल गांधी और वाड्रा प्राॅपर्टी डीलर्स के नाम पर वे अपना बिजनेस खोल सकते हैं। हरियाणा में हरियाणा और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर राॅबर्ट वाड्रा भाजपा नेताओं के लिए एक टारगेट बन गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा की भाजपा सरकार राॅबर्ट वाड्रा के लैंड डील मामले में जांच कर रही है। जिसमें भाजपा द्वारा गलत तरीके से भूमि के उपयोग और उसके सौदे किए जाने के आरोप लगाए गए हैं। 

इस मामले में यह बात भी सामने आई है कि हरियाणा सरकार राॅबर्ट वाड्रा को लेकर अपनी कार्रवाई को और तेज कर सकती है। पहले ही हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा कहा जा चुका है कि राॅबर्ट वाड्रा जल्द ही जेल की सलाखों के पीछे होंगे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -