यूरोप से लौटने के बाद राहुल बन सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष
यूरोप से लौटने के बाद राहुल बन सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष
Share:

नई दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर अवकाश पर चले हैं। माना जा रहा है कि उनके यूरोप टूर से लौटते ही वे कांग्रेस की एक बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। इस बात के संकेत मिले हैं कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अध्यक्ष पद की कमान संभाल सकते हैं। 27 दिसंबर को सांसद राहुल गांधी ने ट्विट कर यूरोप जाने की जानकारी दी थी। पहली बार उन्होंने अपने विदेश दौरे को लेकर सार्वजनिक रूप से जानकारी दी थी.

कांग्रेस के एक नेता द्वारा कहा गया कि सांसद राहुल गांधी को यह जिम्मेदारी दी जा रही है और वे इसके लिए तैयार हैं। इस कार्यकर्ता ने कहा कि राहुल अध्यक्ष नहीं बनना चाहते हैं। इस बात में किसी तरह की सच्चाई नहीं है। हालांकि माना जा रहा था कि असम चुनाव के बाद राहुल को यह जिम्मेदारी दी जा सकती थी।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह भी कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने को लेकर समर्थन कर रहे थे। उन्होंने कहा था कि राहुल को यह जिम्मेदारी सौंपी जाना चाहिए मगर अंतिम फैसला सोनिया को ही करना होगा। दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी राहुल की ताजपोशी का अप्रत्यक्षतौर पर समर्थन किया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -