राहुल गांधी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन
राहुल गांधी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन
Share:

रायबरेली : अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दो दिवसीय दौरे के तहत कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कई लोगों से मिल रहे हैं। उन्होंने किसानों से भेंट की और उनकी समस्याओं को जाना। दूसरी ओर वे रायबरेली पहुंचे। यहाँ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर आचार संहिता का उल्लंघन किया। यहाँ राहुल गांधी ने बिना अनुमति के सभा की। इस दौरान स्टेज पर जब माइक नहीं था, तो राहुल भड़क गए। उन्होंने कहा कि वे कहीं भी जाते हैं तो उनकी आवाज़ दबाने का प्रयत्न किया जाता है। कई जगह पर तो पुलिस ने मेरा माइक बंद करवा दिया। कांग्रेस उपाध्यक्ष पार्टी के कार्यकर्ताओं को भाषण देकर संबोधित कर रहे थे।

इस मामले में SDM सलोन, देवेंद्र प्रताप मिश्रा ने कहा कि, "MLC इलेक्शन के चलते राहुल गांधी को सिर्फ सलोन तक सभा करने की परमिशन थी, लेकिन उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए ममनी में माइक इस्तेमाल किया।" रायबरेली के सलोन में राहुल गांधी ने जेएनयू के मसले पर भी विरोध किया और अपने विरोधियों का जवाब दिया। वे एक गरीब की झोपड़ी में पहुंचे जहां उन्होंने चाय पी और परिवार का हालचाल जाना।

उल्लेखनीय है कि शनिवार तक राहुल अमेठी दौरे पर रहेंगे। दोपहर बाद रायबरेली से वे अमेठी जाऐंगे। उल्लेखनीय है कि 20 फरवरी को वे मुंशीगंज गेस्ट हाउस में लोगों से भेंट करेंगे। वे भेटुआ क्षेत्र के गांवों का दौरान भी करेंगे फिर दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -