राहुल ने उठाया भिंडी की सब्जी और रायते का लुत्फ
राहुल ने उठाया भिंडी की सब्जी और रायते का लुत्फ
Share:

इंदौर : आंबेडकर जयंती को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा 11.50 बजे इंदौर आ गए। इस दौरान जेट की रेगुलर फ्लाईट में कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, राज बब्बर, राजीव शुक्ला और अन्य नेताओं के साथ करीब 68 यात्री शामिल थे। यही नहीं विमान से उतरने के बाद सभी नेता अन्य यात्रियों के साथ एयरलाईंस की बस में अपने गंतव्य तक पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार इसके बाद सांसद और कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी कार से महू के लिए रवाना हुए। इस दौरान माहेश्वरी भवन में सेमिनार का आयोजन हुआ। जिसके बाद देश के लगभग 30 और विदेशों के 10 राजनयिक शामिल हुए। सभी ने भारत रत्न डाॅ. भीमराव आंबेडकर के साथ दलित, मजदूर और महिलाओं को लेकर बातचीत की। इस दौरान सभी ने भारतरत्न डाॅ. आंबेडकर के कार्यों का उल्लेख किया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम् को मंच पर विराजित करवाया गया। डाॅ. आंबेडकर स्मारक में सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरूण यादव के साथ दर्शन किए। यही नहीं आंबेडकर स्मारक का दर्शन करने के बाद डाक बंगले पर राहुल ने गिलकी और भिंडी की सब्जी, सादी दाल, तवा रोटी, चांवल, सलाद, रायते का लुत्फ उठाया।

सांसद राहुल गांधी के साथ अंतरसिंह दरबार, विधायक जीतू पटवारी आदि ने टोपी पहनाकर उनका स्वागत किया। दूसरी ओर सेमिनार में भोजन व्यवस्था अरविंद बागड़ी के साथ सभा स्थल की कमान केके मिश्रा और नरेंद्र सलूजा ने कमान संभाली। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा एक बार फिर कांग्रेस को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके चलते वे मध्यप्रदेश भी पहुंचे। यहां उन्होंने महू में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भागीदारी की। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनकी अगवानी की। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -