उत्तरप्रदेश में कांग्रेस लगा रही जोर, होगा रैली का शोर
उत्तरप्रदेश में कांग्रेस लगा रही जोर, होगा रैली का शोर
Share:

लखनऊ : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी 29 जुलाई को लखनऊ में पहुंच सकते हैं। दरअसल बूथ स्तर के कर्मचारियों के ही साथ इनकी भेंट भी हो सकती है। ऐसे में कांग्रेस उत्तरप्रदेश चुनाव को लेकर एक रैली का आयोजन कर रही है। संभावना है कि कांग्रेस के दोनों शीर्ष पदाधिकारी इस रैली में शामिल होंगे। इसे एक बड़ा स्वरूप भी दिया जा सकता है। मिली जानकारी के अनुसार पार्टी के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में उत्तरप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने चर्चा की।

उनका कहना था कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इसे लेकर कुछ चर्चा कर रहे हैं इतना ही नहीं राहुल कांग्रेस की इस रैली में शामिल भी हो सकते हैं। दरअसल कांग्रेस द्वारा आयोजित की जाने वाली रैली को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपनी स्वीकृति दे सकते हैं। गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश मिश्र, इमरान मसूद, भगवती प्रसाद चैधरी और राजा राम पाल से भी भेंट की।

राज बब्बर ने कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट के चेयरमैन सत्यदेव त्रिपाठी के कमरे में पहुंचकर भी भेंट की। इसके अतिरिक्त मारूफ खान, प्रमोदी सिंह, द्विजेंद्र त्रिपाठी व फजले मसूद सहित दूसरे लोगों से भी भेंट की। गौरतलब है कि कांग्रेस अपना रोड शो शनिवार से प्रारंभ करेगी। इस रोड शो में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पहुंचेंगे। रोड शो को हरी झंडी भी दिखाई जाएगी।

रोड शो में राज बब्बर व दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित भी शामिल होंगी। तीन दिवसीय रोड शो गौतमबुद्धनगर से कानपुर तक इस रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली को अच्छी पब्लिसिटी मिलने की संभावना है। राज बब्बर और शीला दीक्षित भी इस रोड शो में शामिल होंगे। यह रोड शो गौतमबुद्ध नगर से प्रारंभ होगा जो कि कानपुर तक चलेगा। दूसरी ओर इस रोड शो को मुरादाबाद और शाहजहांपुर में रोका जाएगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -