उत्तरप्रदेश में कांग्रेस की कैंपेनिंग करेंगे राहुल-प्रियंका
उत्तरप्रदेश में कांग्रेस की कैंपेनिंग करेंगे राहुल-प्रियंका
Share:

लखनऊ : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उत्तरप्रदेश चुनाव को लेकर कैंपेनिंग करने पहुंचेंगे। दरअसल उत्तरप्रदेश चुनाव को लेकर कांग्रेस अपनी तैयारी में लगी है। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा सीधे संवाद किया जाएगा। यह कार्यक्रम रामाबाई अंबेडकर पार्क में आयोजित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में प्रवेश हेतु कांग्रेसियों को अपना कार्ड तैयार करवाना होगा। इस दौरान हजारों पार्टी कार्यकर्ता लखनऊ में जमा हो रहे हैं। पार्टी के नेताओं को संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत करीब पचास हजार कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना है। इस दौरान नेताओं को अपने साथ 30 कार्यकर्ता लाने के लिए भी कहा गया है।

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों से चर्चा की बात भी की जा रही है। लखनऊ में राहुल गांधी 29 जुलाई को आयोजित की जाने वाली पदयात्रा में शामिल होने वाले थे लेकिन पद यात्रा रद्द कर दी गई। राहुल और प्रियंका अपने कार्यक्रम के बाद दिल्ली रवाना होंगे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -