ख़बरों में छाई राघव चड्ढा की अंगूठी, कीमत कर देगी हैरान
ख़बरों में छाई राघव चड्ढा की अंगूठी, कीमत कर देगी हैरान
Share:

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सगाई कर ली है। दोनों की सगाई का फंक्शन दिल्ली के कपूरथला हाउस में आयोजित किया गया। एक साथ दोनों बहुत सुंदर दिखाई दिए। सगाई के लिए राघव चड्ढा ने आइवरी कलर का खादी सिल्क अचकन एवं मैचिंग कुर्ते के साथ आइवरी पैंट कैरी की।

परिणीति ने सॉफ्ट पिंक कुर्ता, फ्लेयर ट्राउजर के साथ कश्मीरी धागे से तैयार हुआ दुपट्टा कैरी किया, जिसे लोकप्रिय डिजाइनर मनीष मलहोत्रा ने डिजाइन किया है। सगाई के चलते परिणीति एवं राघव की अंगूठी पर भी लोगों की नजरें टिक गईं। सगाई के लिए राघव ने होने वाली लाइफपार्टनर परिणीति चोपड़ा को 3 कैरेट राउंड सॉलिटेयर रिंग पहनाई। 

परिणीति की अंगूठी नजर आने में बहुत सुंदर है, जिसे हीरे जड़े बैंड पर एक बड़ा हीरा रखकर तैयार किया गया है। वहीं सगाई में परिणीति चोपड़ा ने इंगेजमेंट रिंग के रूप में राघव चड्ढा को कार्टियर ब्रांड का क्लासिक गोल्ड लव बैंड पहनाया। सिंपल डिजाइन के कारण राघव चड्ढा की रिंग अधिक विशेष है। इस खूबसूरत रिंग की कीमत लगभग 1 लाख रुपये है। बता दे कि कार्टियर एक फ्रेंच लग्जरी ब्रांड है, जो जूलरी एवं घड़ियों के लिए दुनियाभर में मशहूर है।

परिणीति की सगाई में इतने रूपए की ड्रेस पहनकर पहुंची थी प्रियंका

CANNES FILM FESTIVAL 2023 में बॉलीवुड की ये हसीनाएं बिखेरेंगी अपने हुस्न का जलवा

हादसे का शिकार हुई 'द केरल स्टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा, फैंस हुए परेशान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -