प्रतियोगिता परीक्षा में आने वाले भूगोल से संबंधित प्रश्न
प्रतियोगिता परीक्षा में आने वाले भूगोल से संबंधित प्रश्न
Share:

भूगोल विज्ञान के जरिये पृथ्वी के स्वरूप और प्राकृतिक विभागों की जानकारी प्राप्त की जाती है,  पहाड़, महादेश, देश, नगर, नदी, समुद्र, झील, डमरुमध्य, उपत्यका, अधित्यका, वन इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त कर भविष्य को लेकर योजनाए बनाने में आसानी होती है. पेश है प्रतियोगिता परीक्षा में आने वाले भूगोल से सम्बन्धित कुछ प्रश्न-

1. भारत की मुख्य भूमि की तटीय लंबाई कितनी है ? 6100 किमी 

2. भारत में किस राज्य की तटरेखा सबसे लंबी है ? गुजरात (1200 किमी)

3. सबसे लंबी तटरेखा में गुजरात के बाद किस राज्य का स्थान है ? आंध्रप्रदेश

4. किस राज्य की समुद्र तटीय सीमा सबसे छोटी है ? गोवा

5. भारत के कितने राज्य तटरेखा से लगे हैं ? नौ राज्य

6. दक्षिण में भारत किस देश से अलग होता है ? श्रीलंका

7. कौन-सी खाड़ी भारत और श्रीलंका को अलग करती है ? मन्नार की खाड़ी

8. भारत-पाकिस्तान के बीच सबसे ऊंचाई पर स्थित युद्ध स्थल कौन-सा है ? सियाचिन (यह भारत-पाकिस्तान के बीच का हिमनद सीमांत क्षेत्र है)

9. किस प्रदेश की सीमा सबसे अधिक राज्यों को छूती है ? उत्तर प्रदेश

10. उत्तर प्रदेश कितने राज्यों से घिरा है ? आठ राज्य (उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मप्र, छत्तीसगढ़, झारखंड एवं बिहार)

11. भारत में सर्वाधिक नगरों वाला राज्य कौन-सा है ? उत्तर प्रदेश

12. भारत में सबसे कम नगरों वाला राज्य कौन-सा है ? मेघालय

13. जोजिला दर्रे का निर्माण किस नदी द्वारा हुआ है ? सिंधु नदी

14. शिपकीला दर्रे का निर्माण किस नदी द्वारा हुआ है ? सतलज नदी

15. कौन-सा दर्रा लेह को श्रीनगर से जोड़ता है ? जोजिला दर्रा

ये भी पढ़े

जानिए प्रतियोगिता परीक्षा में आने वाले अर्थव्यवस्था से जुड़े प्रश्न

जानिए सामाजिक शिक्षा से जुड़े कुछ प्रश्न

जानिए इतिहास से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

जॉब और करियर से जुडी हर ख़बर न्यूज़ ट्रैक पर सिर्फ एक क्लिक में, पढिये कैसे करे जॉब पाने के लिए तैयारी और बहुत कुछ.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -