Jun 05 2017 03:17 PM
नई दिल्ली। पुडुचेरी में राजनीतिक उथल पुथल के अंदेशे की जानकारी सामने आई है। राजनीतिक हलकों में इस बात की चर्चा है कि राज्य सरकार उपराज्यपाल किरण बेदी को हटाने की तैयारी कर रही है। इस हेतु नारायणसामी सरकार विधानसभा में रिजोल्यूशन लाने की तैयारी की जा रही है। दरअसल नारायणसामी सरकार और उपराज्यपाल किरण बेदी के बीच कथित तौर पर विवाद सामने आए हैं।
मुख्यमंत्री नारायण सामी का आरोप है कि डिप्टी सीएम किरण बेदी ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर कार्य किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि किरण बेदी पुडुचेरी सरकार की गुप्त जानकारियां ट्विटर पर साझा कर रही हैं। मुख्यमंत्री नारायणसामी ने किरण बेदी को लेकर पुलिसकर्मियों के साथ असंगत व्यवहार करने का आरोप लगाया।
उन्होंने किरण बेदी को अयोग्य बता दिया है। गौरतलब है कि यहां की विधानसभा में कांगे्रस व डीएमके ने गठबंधन से 17 सीटें अर्जित की थीं। राज्य में किरण बेदी उपराज्यपाल हैं। केंद्र में एनडीए काबिज होने से स्थिति टकराव वाली है।
हिंदी न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml
इंग्लिश न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml
फोटो - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml
© 2024 News Track Live - ALL RIGHTS RESERVED