कांग्रेस बीजेपी ने खोला आप के खिलाफ मोर्चा, वैट पर जताया विरोध
कांग्रेस बीजेपी ने खोला आप के खिलाफ मोर्चा, वैट पर जताया विरोध
Share:

नई दिल्ली : एक ओर जहां देशभर में बीती रात से पैट्रोल और डीज़ल के दाम कम हो गए वहीं अब दिल्ली में भाजपा और कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल लिया है। इस दौरान विरोधियों ने कहा है कि आखिर राज्य में वैट की दर क्यों इतनी अधिक की गई है कि पैट्रोल व डीज़ल सस्तीदर पर नहीं मिल सकता। इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आईटीओ के बाहर प्रदर्शन किया गया। तो दूसरी ओर कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन के माध्यम से दिल्ली राज्य सरकार का विरोध किया गया। दरअसल भाजपा और कांग्रेस द्वारा दिल्ली में डीज़ल और पैट्रोल पर वैट बढ़ाकर इनके दाम बढ़ा दिए गए हैं। मामले में यह बात सामने आई है कि वैट की दर को बढ़ाकर 47.97  कर दी गई। जिसके बाद डीज़ल के दाम करीब 49 रूपए और पैट्रोल के दाम करीब 66.90 रूपए हो गए।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में देशभर में पैट्रोल डीज़ल 2 रूपए सस्ता हो गया है। दिल्ली में भाजपा और कांग्रेस आम आदमी पार्टी को घेरने का यह मौका ज़ाया नहीं जाने देना चाहती है। इस मौके को भुनाने के लिए भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। पुलिसकर्मियों द्वारा इन प्रदर्शनकारियों को सीएम हाउस और आईटीओ के बाहर ही रोक दिया गया है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -