प्रियंका गाँधी बोलीं -  'प्याज 200 के पार, पेट्रोल 75 के पार', सरकार ने किया बंटाधार
प्रियंका गाँधी बोलीं - 'प्याज 200 के पार, पेट्रोल 75 के पार', सरकार ने किया बंटाधार
Share:

नई दिल्ली: देश में प्याज और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर जहां आम जनता में हाहाकार मचा है। वहीं विपक्षी पार्टियां भी इस मुद्दे पर सत्ताधारी दल को घेरने से चूक नहीं रहे हैं। सोमवार को कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका वाड्रा ने पेट्रोल और प्याज के दामों को लेकर भाजपा सरकार को निशाने पर लिया है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक ट्वीट करते हुए लिखा है कि, 'जनता को महंगाई ने परेशान करके रखा है। प्याज कई जगह 200 पार पहुंच चुका है। पेट्रोल महंगा होकर 75 पार कर चुका है। भाजपा सरकार अभी सोने के मूड में ही लग रही है। #बंटाधार'। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पार्टी ने रविवार को यह दावा किया था कि प्रियंका वाड्रा के नेतृत्व में उन्नाव प्रकरण में सरकार के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन को पूरा विपक्ष समर्थन कर रहा है। 

वहीं, कांग्रेस का कहना है कि विपक्ष और सरकार को यह आशा नहीं थी, कि कांग्रेस की ओर से इस तरह का आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेस अब यूपी में मुख्य विपक्षी पार्टी बनकर उभरी है, जो जनता के मुद्दे जोरशोर से उठा रही है। आंदोलन के दौरान कांग्रेस नेता जतिन प्रसाद को कस्टडी में ले लिया गया। उन्होंने कहा, "विपक्ष कहां है? राज्य में हम विपक्ष हैं और हम प्रति दिन जनता के मुद्दे उठा रहे हैं।" 

पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा एलान, जनादेश के खिलाफ जाने वालों को सजा देगी जनता

सीएम का काफिला निकलते ही वाहनों के सामने गलत दिशा में आई बस, चालक गिरफ्तार

14 दिसंबर को महारैली में पहुंचेंगे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -