न्यूयॉर्क में प्रियंका चोपड़ा ने खोला भारतीय रेस्तरां

न्यूयॉर्क में प्रियंका चोपड़ा ने खोला भारतीय रेस्तरां
Share:

एक्ट्रेस प्र‍ियंका चोपड़ा को आज कौन नहीं जानता। उन्होंने इंडस्ट्री में बेहतरीन छाप छोड़ी है और आज उनके लाखों दीवाने हैं। प्रियंका ने बॉलीवुड से अपने करियर की शुरुआत की और आज वह हॉलीवुड में भी मशहूर हैं। फिल्मों से अलग भी उन्होंने सोशल वर्क और लेखन के क्षेत्र में अपनी जगह स्थाप‍ित की है। अब इसी बीच उन्होंने एक और कदम आगे बढ़ाया है। जी दरअसल उन्होंने न्यूयॉर्क में अपने नए बिजनेस की नींव रख डाली है।

हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक यहाँ उन्होंने भारतीय रेस्तरां खोल लिया है। आप देख सकते हैं एक्ट्रेस ने सोशल मीड‍िया पर अपने इस रेस्तरां की जानकारी साझा की है। फोटो को शेयर कर प्र‍ियंका लिखती हैं- 'मैं आपके सामने SONA पेश करने के लिए बहुत खुश हूं, न्यूयॉर्क में एक नया रेस्तरां जहां मैंने भारतीय खाने के प्रति अपने प्यार को डाला है। भारत के खानों का स्वाद और फ्लेवर्स है SONA में। शेफ हैं हरी नायक, जो कि बेहद प्रतिभाशाली हैं, जिन्होंने सबसे जायकेदार और इनोवेट‍िव मेन्यू तैयार किया है। आपको मेरे शानदार देश के खाने के सफर में ले चलती हूं। SONA इस महीने के अंत तक खुलेगा और मैं वहां आपको देखने का इंतजार नहीं कर सकती। यह कोश‍िश मेरे दोस्तों मनीष गोयल और डेव‍िड रेबिन के नेतृत्व के बिना संभव नहीं होता। इस सोच को इतनी स्पष्टता से साकार करने के लिए हमारी डिजाइनर मेल‍िसा बोवर्स और बाकी टीम को धन्यवाद'।

वैसे आप देख सकते हैं प्र‍ियंका ने अपने रेस्तरां SONA की झलक की है और उसकी तस्वीर भी शेयर की है। पोस्ट में शेयर की गई दूसरी और तीसरी तस्वीर में प्रियंका पूजा करती नजर आ रही हैं। वैसे प्र‍ियंका के काम के बारे में बात करें तो वह फिल्मों में एक्ट‍िंग के अलावा प्रोडक्शन भी करती हैं। जी दरअसल 'पर्पल पेबल्स प‍िक्चर्स' नाम से प्र‍ियंका चोपड़ा का प्रोडक्शन हाउस है और इसके तहत वेंट‍िलेटर, सर्वन, पाहुना, फायरबैंड, पानी, द स्काई इज प‍िंक, द व्हाइट टाइगर जैसी शानदार फिल्मों को प्रोड्यूस किया जा चुका है।

दिन-रात स्ट्रगल के बाद पहली ही फिल्म से निकाल दिए गए थे अनुपम खेर

दिल्ली में कम नहीं हो रहा कोरोना वायरस का कहर, दूसरे दिन सामने आए 300 से अधिक केस

अधिकारी बात नहीं सुनते तो उठाइए और पिटाई कर दीजिये: गिरिराज सिंह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -