श्रीलंका के राष्ट्रपति पहुंचेंगे राष्ट्रपति भवन
श्रीलंका के राष्ट्रपति पहुंचेंगे राष्ट्रपति भवन
Share:

नईदिल्ली: श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना अपने दो दिन के भारत दौरे पर पहुंच रहे हैं। वे आज दिल्ली पहुंचेंगे। श्रीलंका के राष्ट्रपति सिरिसेना की भेंट भारत के महामहिम राष्ट्रपति से होगी। वे राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिलेंगे। दरअसल सिरिसेना ग्रेटर नोएडा में इंडियन एक्सपोजिशन मार्ट में वैश्विक तंबाकू नियंत्रण सम्मेलन में भागीदारी करने पहुंच रहे हैं।

इस सम्मेलन में डेढ़ सौ से अधिक देश भागीदारी कर सकते हैं। हालांकि पाकिस्तान के प्रतिनिधी या राष्ट्राध्यक्ष यहां पर मौजूद नहीं रहेंगे। गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल है। जिसके कारण पाकिस्तान के प्रतिनिधि भागीदारी नहीं कर रहे हैं। भारत द्वारा विश्व स्वास्थ्य संगठन के फ्रेमवर्क कन्वेंशन हेतु इस तरह के आयोजन की जिम्मेदारी ली गई है। भारत में इस आयोजन का यह दूसरा वर्ष है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -