आज महाकालेश्वर के दर्शन करेंगे राष्ट्रपति कोविंद, 1700 पुलिसकर्मियों की लगी ड्यूटी, बदला उज्जैन का रूप
आज महाकालेश्वर के दर्शन करेंगे राष्ट्रपति कोविंद, 1700 पुलिसकर्मियों की लगी ड्यूटी, बदला उज्जैन का रूप
Share:

उज्जैन: भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 मई यानी आज उज्जैन आएंगे। वे यहां महाकालेश्वर के दर्शन करेंगे। कालिदास अकादमी के संकुल में होने वाले आयुर्वेद के महाअधिवेशन में सम्मिलित होंगे। उनके आगमन की तैयारियां युद्धस्तर पर की गई हैं। पूरे शहर को सजाया गया है तथा महाकाल मंदिर में भी सजावट की गई है। गर्भगृह को मोगरे के पुष्पों से सजाया जाएगा। खबर के अनुसार, 29 मई को प्रातः 10 बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उज्जैन पहुंचेंगे। वे कालिदास अकादमी में अखिल भारतीय आयुर्वेद सम्मेलन में सम्मिलित होंगे। लगभग डेढ़ घंटे वहां रूकेंगे, तत्पश्चात, भगवान महाकाल के दर्शन के लिए जाएंगे। यह खबर भी प्राप्त हुई है कि राष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी भी रहेंगी। 

वही समारोह में मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल, सीएम शिवराज सिंह चौहान, आयुष मंत्री भारत सरकार सर्वानंद सोनवाल, आयुष मंत्री मध्य प्रदेश शासन रामकिशोर कावरे, उज्जैन के सांसद विधायक एवं जनप्रतिनिधि सम्मिलित होंगे। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर अफसरों द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के उज्जैन आने से पहले उनकी सुरक्षा के मद्देनजर शनिवार को पुलिस प्रशासन ने रिहर्सल की। इस के चलते वरिष्ठ अफसर उपस्थित रहे। राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए 1700 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। महाकाल मंदिर की साज सज्जा के साथ ही शहर को भी सजाया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहली बार उज्जैन आ रहे हैं। उनके महाकाल मंदिर दर्शन के समय कोई असुविधा न हो इसका भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

वही राष्ट्रपति के कारकेड में 3 गाड़ियां एक जैसी होंगी तथा तीनों ही गाड़ियां मंदिर परिसर के जूना महाकाल तक जाएंगी। एसपी सत्येंद्र शुक्ल ने कहा कि राष्ट्रपति के आगमन के लिए सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है। राष्ट्रपति के आने जाने के लगभग 3 किलोमीटर के रूट को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और अन्य विभागों के लगभग 1700 से ज्यादा अफसर और कर्मचारी को तैनात किया गया है। राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से होटलों एवं धर्मशालाओं की चेकिंग भी की है। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पूरे शहर को सजाया गया है। जहां से राष्ट्रपति निकलेंगे उस रोड को दोबारा बनाया गया है।

पुलिस को नहीं बनाने दिया संबंध तो रातभर कपड़े उतरवाकर की पिटाई, रोंगटे खड़ी कर देने वाली ट्रांस फोटो जर्नलिस्ट की कहानी

चारधाम यात्रा में बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

कोरोना ने फिर पकड़ी दिल्ली में रफ़्तार, 24 घंटों में देशभर से सामने आए इतने केस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -