सामान्य ज्ञान के कुछ ऐसे प्रश्न जो सिविल सेवा परीक्षाओं में पूछे गए थे
सामान्य ज्ञान के कुछ ऐसे प्रश्न जो सिविल सेवा परीक्षाओं में पूछे गए थे
Share:

सिविल सेवा परीक्षाओं में पूछे गए कुछ ऐसे प्रश्न जो railway ,IAS ,IPS ,PSC ,SSC जैसी अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी होगें,वैसे भी आपने देखा ही होगा की कई बार यह होता है की हमसे मैथ्स, रीजनिंग के सवाल नहीं बन पाते पर यदि हमारा सामान्य विज्ञान ,सामान्य ज्ञान, और कंप्यूटर ज्ञान अच्छा है तो हम उस वक्त मैथ्स, रीजनिंग में मिलने वाले नंबर की कमी को पूरा कर सकते है.तो चलो अब करें तैयारी-

1 निम्नलिखित में से किस देश की भारत के साथ सबसे लंबी स्थलीय सीमा है ?
A. चीन
B. नेपाल
C. पाकिस्तान
D. बांग्लादेश
Answer : D. बांग्लादेश

2 निम्नलिखित में से दक्षिण भारत की सबसे ऊँची चोटी कौन-सी है ?
A. अनाईमुडी
B. दोदाबेटा
C. गुरुशिखर
D. महेन्द्रगिरि
Answer : A. अनाईमुडी

3 किन दो पर्वत श्रेणियों के मध्य कश्मीर घाटी स्थित है ?
A. लद्दाख व जंस्कर
B. वृहत् हिमालय व पीर पंजाल
C. वृहत् हिमालय व जंस्कर
D. काराकोरम व लद्दाख
Answer : B. वृहत् हिमालय व पीर पंजाल

4 भारत के निम्नलिखित राज्यों को उनके भौगोलिक क्षेत्र के घटते क्रम में व्यवस्थित कीजिए :
I राजस्थान
II तमिलनाडु
III महाराष्ट्र
IV कर्नाटक
A. I, II, III, IV
B. III, I, IV, II
C. I, III, IV, II
D. III, IV, I, II
Answer : C. I, III, IV, II

5 भारत के किस द्वीप का उद्गम ज्वालामुखी है ?
A. बैरन
B. कार निकोबार
C. लिटिल निकोबार
D. उत्तरी अण्डमान
Answer : A. बैरन

6 निम्नलिखित में से कौन-सा एक भारत में नीली क्रांति से संबंधित है ?
A. पुष्पकृषि
B. रेशम-उत्पादन
C. मत्स्यपालन
D. बागवानी
Answer : C. मत्स्यपालन

7 भारत तथा पाकिस्तान के मध्य सीमा-रेखा एक उदाहरण है ?
A. अध्यारोपित सीमा का
B. पूर्ववर्ती सीमा का
C. अवशिष्ट सीमा का
D. परवर्ती सीमा का
Answer : A. अध्यारोपित सीमा का

8 ‘हुदहुद चक्रवात’ से भारत का निम्नलिखित में से कौन-सा क्षेत्र प्रभावित हुआ था ?
A. आंध्र प्रदेश तट
B. केरल तट
C. चेन्नई तट
D. बंगाल तट
Answer : A. आंध्र प्रदेश तट

9 निम्नलिखित में से कौन-सा जलाशय चंबल नदी पर बना है ?
A. नागार्जुन सागर
B. राणा प्रताप सागर
C. विन्ध्य सागर
D. रिहन्द
Answer : B. राणा प्रताप सागर

10 भारत में निम्नलिखित में से कहाँ सबसे बड़ा पोत-प्रांगण (शिपयार्ड) है ?
A. कोलकाता
B. कोच्चि (कोचीन)
C. मुम्बई
D. विशाखापट्नम्
Answer : B. कोच्चि (कोचीन)

psc :लोक सेवा आयोग द्वारा ली जाने वाली परीक्षाओं के लिए उपयोगी सामान्य ज्ञान

19 मई का इतिहास - आज के दिन जन्मे थे देश के छठे राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी

कंप्यूटर के कुछ ऐसे प्रश्न जो सिविल सेवा परीक्षाओं में पूछे जाते है

सिविल सेवा परीक्षाओं के लिए उपयोगी सामान्य ज्ञान

मध्यप्रदेश सिविल सेवा परीक्षा के लिए उपयोगी प्रेक्टिस सेट

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -