छठ को लेकर मधेपुरा में हो रही तैयारी
छठ को लेकर मधेपुरा में हो रही तैयारी
Share:

दिल्ली/मधेपुरा। देशभर मेें छठ पर्व को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। दरअसल यह पर्व प्रमुखतौर पर दीपावली के बाद आने वाली षष्ठी पर मनाया जाता है मगर पर्व का प्रारंभ चतुर्थी से ही हो जाता है। इस पर्व के दौरान श्रद्धालु महिलाऐं निर्जल रहकर व्रत करती हैं षष्ठी के दिन महिलाओं द्वारा अस्ताचल सूर्य को अध्र्य दिया जाता है। महिलाऐं सरोवर या नदी में खुद को आधा डूबोकर सूर्य देव को अध्र्य देती है।

छठ पर्व को लेकर नगर निगम परिषद प्रशासन ने अपनी तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। यहां पर दक्षिण दिल्ली में तो महापौर द्वारा छठ को लेकर योजना बनाई गई है। जिसमें इस बात का उल्लेख है कि छठ के दौरान अलग - अलग समितियां घाटों की साफ - सफाई का कार्य देखेंगी। जो घाट साफ होगा उसे छठ घाट घोषित किया जाएगा। और इस आधार पर स्वच्छ घाट को पुरस्कृत किया जाएगा। दूसरी ओर मधेपुरा में भी छठ को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं लोगों को घाट साफ रखने को लेकर छठ पर्व के पूजन के दौरान जानकारियां दी जाऐंगी। घाटों पर अभी से साफ - सफाई रखी जा रही है।घाटों की निगरानी का कार्य कोर  कमेटी द्वारा किया जाएगा। 

महत्वपूर्ण घाटों को साफ करने का काम प्रारंभ कर दिया गया है इस मामले में मधेपुरा नगर परिषद के प्रमुूख पार्षद डाॅ. विशाल कुमार बबलू ने कहा कि घाटों की साफ - सफाई को उल्लास के साथ चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जेसीबी मशीन द्वारा घाट की सफाई की जाएगी। छठ घाट पर दैनिक मजदूर घाट तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छठ पर्व से सभी घाटों को व्यवस्थित कर लिया गया है। नगर परिषद द्वारा भिरखी पूल, सुखासन घाट, गोशाला घाट, बस स्टेंड के समीप स्थित घाट, साहुगढ़ घाट आदि पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -