जिका वायरस से ग्रसित देशों की यात्रा न करे गर्भवती महिलाएं
जिका वायरस से ग्रसित देशों की यात्रा न करे गर्भवती महिलाएं
Share:

नई दिल्ली : मच्छरों से पैदा होने वाले जिका वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए भारत सरकार ने भी कुछ जरुरी कदम उठाने शुरु कर दिए है। सूत्रों का कहना है कि इस संबंध में जल्द ही भारत सरकार एडवाइजरी जारी करेगी। इस एडवाइजरी में जिस बात पर जोर दिया जाएगा वो ये कि गर्भवती महिलाएं जिका वायरस के प्रकोप वाले 24 देशों की यात्रा न करे।

इनमें दक्षिण तथा मध्य अमेरिका, ब्राजील और कैरेबियन क्षेत्र मुख्य रुप से शामिल है। बता दें कि जिका वायरस से ग्रसित देशों में महिलाओं ने अजीब बीमारियों से ग्रस्त बच्चे को जन्म दिया है। इन बच्चों के सिर का आकार सामान्य से छोटा है औऱ उनका मस्तिष्क भी पूरी तरह डेवलप नही हुआ है।

केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय ने तय किया है कि अगले सप्ताह से सभी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अमेरिका और कैरेबियाई देशों से आने वाले नागरिकों की जांच की जाएगी। दूसरी ओर नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल ने सभी राज्यों को अलर्ट जारी किया है। निर्देश में कहा गया है कि जिका वायरस के लक्षण पाए जाने पर प्रत्येक बच्चे की निगरानी रखी जाए।

हांला कि भारत में जिका वायरस का एक भी मामला सामने नही आया है। यह अलर्ट इसलिए है क्योंकि भारत में मच्छर अधिक हैं। यह वही मच्छर है जिससे येलो फीवर, डेंगू, चिकनगुनिया फैलता है। इसलिए सावधानी बरतने की सख्त जरूरत है। भारत में डब्ल्यूएचओ ने भी अलर्ट जारी किया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -