कर्नाटक: पाेर्नगेट स्कैंडल में फंसे विधायक भी बने मंत्री
कर्नाटक: पाेर्नगेट स्कैंडल में फंसे विधायक भी बने मंत्री
Share:

बेंगलोरः कर्नाटक की नवगठित भाजपा सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट विस्तार किया। बता दें कि मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने 26 जुलाई को ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और उसके बाद से अकेले की काम कर रहे थे। विपक्ष मंत्रिमंडल विस्तार नहीं करने के कारण उन पर हमला कर रहा था। उन्होंने अपने मंत्रिमंडल में 17 नए मंत्रियों काे शामिल किया है। लेकिन ये विस्तार विवादों में आ गया है। क्योंकि इनमे दो उन विधायकों को शामिल किया गया है जिन पर विधानसभा में पोर्न वीडियो देखने के का आपोप लगा था।

वर्ष 2012 के पाेर्नगेट स्कैंडल में इस्तीफा देने वाले दाे मंत्रियाें लक्ष्मण सवदि और सीसी पाटिल काे भी कैबिनेट में लिया गया है। 2012 में इन दाेनाें सहित तीन मंत्री विधानसभा में माेबाइल पर पाेर्न क्लिप देखते कैमरे में पकड़े गए थे और तीनाें काे इस्तीफा देना पड़ा था। दिलचस्प बात यह कि वर्तमान मे लक्ष्मण सवदि किसी सदन के सदस्य भी नहीं है। सीएम येदियुरप्पा के मंत्रिमंडल में पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार और दाे पूर्व डिप्टी सीएम केएस ईशवरप्पा और आर अशाेक भी हैं। सीएम के अलावा 34 तक मंत्री कैबिनेट में शामिल किए जा सकते हैं।

अभी 17 पद खाली रखे गए हैं। इनके अतिरिक्त, गोविंद एम. करजोल, अश्वथ नारायण सी. एन, बी. श्रीरामुलु, एस. सुरेश कुमार, वी. सोमन्ना, सी. टी. रवि, बासवराज बोम्मई, जे. सी. मधु स्वामी, सी. सी. पाटिल, प्रभु चौहान और शशिकला जोले अन्नासाहेब ने शपथ ली। शशिकला जोले अन्नासाहेब मंत्रिमंडल में शामिल की गई एकमात्र महिला हैं। राज्य के राज्यपाल वजूभाई वाला ने राजभवन में नये मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई।

योगी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आज, इन्हें मिल सकता हैं मंत्री पद

नहीं रहें MP के पूर्व CM बाबूलाल गौर, PM समेत शिवराज-दिग्विजय ने जताया शोक

योगी मंत्रिमंडल से इन पांच मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -