सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि कई गुणों से भरपूर है अनार
सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि कई गुणों से भरपूर है अनार
Share:

अनार खाने में जितना स्वादिष्ठ है, इसके फायदे भी उतने ही है। अनार खून बढ़ाने से लेकर कई एजिंग रोकने में सहायक होता है। जानिए कैसे एक अनार आपके लिए लाभदायक हो सकता है।
 
1.वायरस से मुक्ति- अनार एक ऐसा फल है जिसमें भरपूर मात्रा में फाइबर,‍ विटामिन सी और के होता है। अनार के सेवन से शरीर में एंटी एचसीवी तत्व बढ़ता हैं जिससे वायरस से लड़ने में मदद मिलती है।
 
2.बूढ़ापे को रखें दूर- अनार शरीर की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से बचाता है, जिससे आप वक्त से पहले बूढ़े नहीं दिखते।
 
3.रक्त को रखें पतला- अनार शरीर की रक्तवाहिनी दीवार को अतिरिक्त वसा से कठोर होने से बचाता है।
 
4.गठिया से मुक्ति- अनार गठिया रोग से पीड़ित व्यक्ति के फायदेमंद होता है। यह फल कार्टिलेग को नष्ट करके जलन और सूजन से भी सुरक्षा करता है। 
 
5.कैंसर- अनार का जूस प्रोस्ट्रेट कैंसर से लड़ने में मदद करता है।इसलिए रोज एक गिलास अनार का जूस पीना चाहिए। 
 
6.संक्रमण से मुक्ति- अनार के सेवन से हेपेटाइटिस सी जैसे गंभीर वायरस के संक्रमण को रोकने में मदद मिलती है।
 
7.मोटापा कम करे- अनार में कैलोरी नहीं होती जिसकी वजह से यह फल वजन नहीं बढ़ने देता है।
 
8.बीपी में आराम- ब्लड प्रेशर कम करने के लिए भी अनार काफी सहायक होता है।
 
9.दस्त में फायदेमंद- अनार अाप दस्त से परेशान है तो अनार सहायक हो सकता है अौर इसका जूस मिचली को रोकने में फायदेमंद होता है।

कही एसी का उपयोग कर आप बिमारियों के कटघरे में तो...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -